Delhi Metro Viral dance: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में अब सफर करना आसान नहीं रहा है. यह सफर कम अब सर्कस ज्यादा नजर आती है. आए दिन सोशल मीडिया (Delhi Metro Viral Video) पर रीलबाजों की हरकतें सामने आते रहते हैं. जो कई बार शर्मनाक भी होती है. ऐसा ही एक मामला अब दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन से सामने आया है. जहां प्लेटफॉर्म पर एक यूवक ‘ऊल-जूलूल’ हरकतें करते हुए नजर आ रहा है. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह डांस कर रहा है या इसे मिर्गी का दौरा पड़ा है. 23 सेकंड का यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. बता दें कि, दिल्ली मेट्रो में इस तरह की हरकतें दंडनीय है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
यह वीडियो 4 फरवरी 2026 को X हैंडल @desimojito पर शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया कि अफसोस किसी ने इसकी मदद नहीं की और डॉक्टर को भी नहीं बुलाया गया. वीडियो में नजर आ रहा है कि इंद्रलोक स्टेशन पर ग्रीन लाइन मेट्रो खड़ी है. लोग मेट्रो से चढ़ और उतर रहे हैं. तभी एक शख्स कान में हेडफोन लगाकर प्लेटफॉर्म पर अजीब से हरकतें करते हुए नजर आ रहा है. उसकी इस हरकतों से वहां खड़े लोग काफी असहज महसूस कर रहे हैं. वह जानबूझकर रात्रियों के रास्ते में आ रहा है. उसकी इस तरह की हरकतें लोगों को गुस्सा दिला रही हैं. लेकिन, कैमरामैन और उस शख्स को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता. वह पब्लिक को परेशान करते रहते हैं.
Pity that nobody helped him and called the doctor pic.twitter.com/mV2Qi3zy6L
— desi mojito (@desimojito) February 4, 2026
यूजर्स ने लगाई क्लास
वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ‘इसे पुलिस से ब्लेट ट्रीटमेंट चाहिए, कोई डॉक्टर नहीं.’ एक और यूजर ने कहा कि ‘आजकल इतने सारे प्रैंक चल रहे हैं कि अगर किसी को सच में मदद की ज़रूरत होती है, तो लोग सोचते हैं कि वह कहीं कैमरा छिपाकर प्रैंक कर रहा होगा. क्या ज़माना है!’ एक ने गुस्से में कहा कि ‘ऐसा करने और व्यूज़ के लिए पोस्ट करने के लिए आपको बहुत बेशर्म होना पड़ेगा. एक ने लिखा ‘आजकल इतने प्रैंक हो रहे हैं कि अगर किसी को सच में मदद की जरूरत हो, तो लोग सोचेंगे की कहीं कैमरा छिपा होगा और नाटक कर रहा है.