Home > टेक - ऑटो > Cheapest Recharge Plan 2026: BSNL के आगे फीका पड़ा Jio, सस्ते में ले आया अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा भी दमदार

Cheapest Recharge Plan 2026: BSNL के आगे फीका पड़ा Jio, सस्ते में ले आया अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा भी दमदार

BSNL vs Jio comparison | BSNL vs Jio cheapest Recharge Plan 2026: हर महीने रिचार्ज कराने से ज्यादा अच्छा है कि आप सालाना कराएं. हम आपके लिए BSNL और Jio के चीप रिचार्ज लेकर आए हैं, जिसमें आपको शानदार डेटा और वैलिडिटी मिलेगी.

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 5, 2026 3:42:18 PM IST



BSNL vs Jio cheapest Recharge Plan 2026: मोबाइल रिचार्ज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में आम यूजर्स के लिए सालाना यानी एनुअल रिचार्ज प्लान एक अच्छा ऑप्शन बनकर उभरे हैं. एक बार रिचार्ज कराइए और पूरे साल टेंशन खत्म. हाल ही में BSNL ने सस्ता सालाना प्लान पेश किया है, जिसके बाद फिर से तुलना शुरू हो गई है कि BSNL, Jio और Airtel में से किसका प्लान ज्यादा फायदेमंद है. आइए, आसान भाषा में तीनों के प्लान समझते हैं.

 BSNL का सालाना प्लान: कम खर्च में ज्यादा सुविधा

BSNL ने 2626 रुपये का सालाना प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान की वैधता पूरे 365 दिनों की है. इसमें रोजाना 2.6GB डेटा मिलता है. इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है. कम कीमत और ज्यादा डेटा की वजह से ये प्लान उन लोगों के लिए सही है, जो ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते.

 Jio का सालाना प्लान: इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं पर ध्यान

Jio का सबसे सस्ता सालाना प्लान 3599 रुपये का है. इसमें भी 365 दिन की वैधता मिलती है. यूजर्स को रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं.

इसके अलावा, जहां 5G नेटवर्क उपलब्ध है, वहां अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. कुछ ऐप्स का एक्सेस भी इस प्लान में शामिल है, जिससे यह इंटरनेट ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी बन जाता है.

 Airtel का सालाना प्लान: नेटवर्क क्वालिटी पर फोकस

Airtel का भी सबसे सस्ता एनुअल प्लान 3599 रुपये का है. इस प्लान की वैधता 365 दिन रहती है. इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. Airtel अपने नेटवर्क की स्थिरता और कुछ डिजिटल कंटेंट सुविधाओं के लिए जाना जाता है, इसलिए कई यूजर्स इसे पसंद करते हैं.

 तीनों प्लान की एक नजर में तुलना

 BSNL: 2626 रुपये, 365 दिन, 2.6GB डेटा प्रतिदिन
 Jio: 3599 रुपये, 365 दिन, 2.5GB डेटा प्रतिदिन
 Airtel: 3599 रुपये, 365 दिन, 2GB डेटा प्रतिदिन

आखिर कौन सा प्लान बेहतर?

अगर आपका मकसद कम कीमत में ज्यादा डेटा और पूरे साल की वैधता पाना है, तो BSNL का सालाना प्लान सबसे सस्ता और फायदेमंद साबित होता है. वहीं, जो लोग 5G नेटवर्क और ऑनलाइन ऐप्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए Jio और Airtel बेहतर विकल्प हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

Advertisement