Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Talwinder Disha Relationship: क्या सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं दिशा और तलविंदर, खुद कर दिया खुलासा

Talwinder Disha Relationship: क्या सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं दिशा और तलविंदर, खुद कर दिया खुलासा

Talwiinder Confirms relationship with Disha Patani: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर दिशा और तलविंदर का वीडियो काफी वायरल हुआ था, लोग कयास लगा रहे थे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है. अब इस पर तलविंदर ने चुप्पी तोड़ी है-

By: sanskritij jaipuria | Published: February 5, 2026 10:28:25 AM IST



Talwiinder Confirms relationship with Disha Patani: पिछले कुछ दिनों से तलविंदर सिंह सिद्धू और दिशा पाटनी को एक साथ काफी देखा जा रहा है. हाल ही में उनकी एक क्लिप भी वायरल हुई थी जहां पर वो दोनों हाथों में हाथ डाल घूमते नजर आ रहे थे. लोगों का मानना है कि शायद टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी को नया प्यार मिल गया है. ऐसी अफवाहे हैं कि वो और तलविंदर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दिशा ने इन सब अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन अब सिंगर तलविंदर ने चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि तलविंदर ने क्या कहा है-

तलविंदर-दिशा डेटिंग की अफवाहें

हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में पूछे जानें पर तलविंदर ने डायरेक्ट तो हां नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर कहा कि ‘वो इन दिनों किसी से प्यार में पड़े हैं.’इस बयान के बाद से लोगों का शक और बढ़ गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के हालिया वीडियोज इतने ज्यादा वायरल हुए थे कि फैंस ने ये मान ही लिया की दाल में कुछ तो काला है.

दिशा और तलविंदर के रोमांटिक पल

दिशा और तलविंदर को लोलापालूजा इंडिया इंवेंट में एक साथ देखा गया था, जहां पर कपल एक साथ हाथ पकड़ कर चलते नजर आ रहे थे. वायरल वीडियो में देखा गया था कि तलविंदर ने अपना मुंह छुपा रखा था, लेकिन दिशा नार्मल चल रही थी और वो काफी खुश नजर आ रही थी, फिर दोनों एक साथ कार में बैठ कर चले गए. जहां एक तरफ दिशा ने व्हाइट कुर्ता और डेनिम पहनी हुई थी और तलविंदर ने ग्रे टी शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी.

किस वजह से चेहरा छुपाते हैं तलविंदर?

बहुत से लोगों के मन में एक सवाल आता है कि तलविंदर अक्सर अपना चेहरा क्यों छुपाते हैं. तो आपको बता दें कि उनकी सोच बहुत साफ है और वो चाहते हैं कि लोग उनके चेहरे को नहीं बल्कि गाने पर ध्यान दें. एक इंटरव्यू में तलविंदर ने कहा था कि वो अपना चेहरा इसलिए रंगते हैं क्योंकि उनके पापा पेंटिग करते हैं और वो चाहते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ पर्सनल रहे और वो सुकून से जी सकें.  तलविंदर का मानना है कि उन्हें अपने साथ बॉडीगार्ड नहीं रखना है, उन्हें सिंपल जीवन जीना ज्यादा पसंद है.

 तलविंदर के बारे में मेन बातें

तलविंदर को उनके फेमस गाने के लिए जाना जाता है जैसे गल्लां 4, पल पल, हसीन, योर आइज, तू, विशेज और ख्याल के लिए जाना जाता है. उन्होंने हाल ही में एक गाना गाया है  फिल्म तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा, तू मेरी के गाने तेनु ज्यादा मोहब्बत को अपनी आवाज दी है.

 

Advertisement