Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > बहू ऐश्वर्या की बुराई सुन बिलबिला उठे ‘ससूर जी’! अफवाहों पर बोले – ‘बर्दाश्त नहीं करूंगा’

बहू ऐश्वर्या की बुराई सुन बिलबिला उठे ‘ससूर जी’! अफवाहों पर बोले – ‘बर्दाश्त नहीं करूंगा’

Amitabh Bachchan on Aishwarya Rai Fake News: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी फिल्मों और पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. एक बार उन्होंने बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के खिलाफ लिखी गई फेक न्यूज पर खूब खरी-खरी सुनाई थी.

By: Preeti Rajput | Published: February 3, 2026 1:54:59 PM IST



Amitabh Bachchan on Aishwarya Rai Fake News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी एक्टिंग से आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहते हैं. उनसे जुड़ी बातें जानने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं. अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी बॉलीवुज की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेसेस की लिस्ट में सबसे ऊपर आती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें लेकर अफवाहें चलती रहती हैं. एक बार इसी तरह की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने अपना रिएक्शन दिया था. 

अमिताभ बच्चन का खौल उठा था खून 

अमिताभ बच्चन अपने एक ब्लॉग में लोगों को खूब खरी-खरी सुनाई थी. दरअसल, साल 2010 में ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर खबर फैलाई गई थी. अफवाहें थी कि एक्ट्रेस पेट की टीबी के कारण मां नहीं बन पा रही है. इस बात पर अमिताभ बच्चन काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि ‘ये खबर पूरी तरह से गलत है.’ अगर कोई उनकी बहू के बार में इस तरह की अपमानजनक बात करेगा, तो मैं अपनी आखिरी सांस उनके लिए खड़ा रहूंगा. मुझसे या अभिषेक (Abhishek Bachchan) से कुछ कहना है, तो सुन सकता हूं, लेकिन मेरे परिवार पर गलत कमेंट मैं बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाउंगा. अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग उन दिनों काफी ज्यादा वायरल हुआ था. 

एक गुरु ने डांस सिखाने से किया इन्कार, दूसरा ‘गुरु’ पत्नी को छोड़कर करना चाहता था शादी; पढ़िये खूबसूरत एक्ट्रेस के दिलचस्प किस्से

 अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता

ऐश्वर्या राय बच्चन बच्चन परिवार की इकलौती बहू हैं. उनकी शादी से अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हुई है. कपल की एक प्यारी बेटी अराध्या बच्चन भी है. अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. फिल्म मोहबतें में बाप-बेटी की इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. रियल लाइफ में भी अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या को अपनी बेटी की तरह मानते हैं. पूरा परिवार अक्सर इवेंट में एक साथ नजर आता है.  

Kennedy : कान्स में 7 मिनट तालियों की बरसात, लेकिन भारत में रिलीज को तरस रही अनुराग कश्यप ‘कैनेडी’?

Advertisement