Home > दिल्ली > Delhi Missing People: राजधानी में मिसिंग मिस्ट्री! दिनभर में गायब हो रहे 54 लोग, महिलाओं-बच्चियों पर मंडरा रहा खतरा

Delhi Missing People: राजधानी में मिसिंग मिस्ट्री! दिनभर में गायब हो रहे 54 लोग, महिलाओं-बच्चियों पर मंडरा रहा खतरा

Delhi News: दिल्ली में एक ऐसी दहशत फैली हुई है जिसे जानकर हर कोई हैरान है. अगर आप भी इस बात से अनजान हैं तो आप भी जान लीजिए. दरअसल,  देश की राजधानी दिल्ली में लोग अचानक लापता हो रहे हैं.

By: Heena Khan | Last Updated: February 3, 2026 11:42:23 AM IST



Delhi News: दिल्ली में एक ऐसी दहशत फैली हुई है जिसे जानकर हर कोई हैरान है. अगर आप भी इस बात से अनजान हैं तो आप भी जान लीजिए. दरअसल,  देश की राजधानी दिल्ली में लोग अचानक लापता हो रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों ने सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियों को उजागर किया है. बता दें कि 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच, सिर्फ 15 दिनों में, दिल्ली से 807 लोग लापता हो गए. इसका सीधा-सीधा मतलब ये है कि हर दिन लगभग 54 लोग दिल्ली से गायब हो रहे हैं. सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि गायब होने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

महिलाओं और बच्चियों पर मंडरा रहा खतरा 

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में महिलाएं और लड़कियां बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 दिनों में गायब हुए 807 लोगों में से अधिकतर महिलाएं हैं. गायब होने वालों में 509 महिलाएं/लड़कियां हैं, जबकि पुरुषों की संख्या 298 है. यहां तक ​​कि वयस्कों की कैटेगरी में भी, महिलाओं (363) की संख्या पुरुषों (253) की तुलना में काफी ज़्यादा है. सिर्फ़ वयस्क ही नहीं, बच्चे भी असुरक्षित हैं. आंकड़ों के अनुसार, इन 15 दिनों में 191 नाबालिग बच्चे गायब हो गए हैं. औसतन, हर दिन 13 बच्चे अपने घरों से गायब हो रहे हैं. सबसे चिंताजनक बात यह है कि गायब हुए किशोरों/नाबालिगों में से 71% का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

जानें कितने अभी भी लापता 

यह स्थिति दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है. 15 जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, गायब हुए 807 लोगों में से 572 का अभी भी कोई पता नहीं चला है. उनके ठिकाने या उनके साथ क्या हुआ, इसका कोई सुराग नहीं है. नए साल की शुरुआत में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का गायब होना दिल्ली की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बड़ा धब्बा है.

Aaj Ka Mausam: बिन मौसम बरसात बढ़ाएगी आपकी मुश्किलें! दिल्ली से UP तक छाएगा घना कोहरा, जानें अपने राज्य का हाल

Advertisement