Home > धर्म > Phalguna Month Teej-Tyohar: फाल्गुन माह शुरू जानें महाशिवरात्रि से होली तक सभी व्रत त्योहारों की लिस्ट

Phalguna Month Teej-Tyohar: फाल्गुन माह शुरू जानें महाशिवरात्रि से होली तक सभी व्रत त्योहारों की लिस्ट

Phalguna Month Teej-Tyohar: फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है. साल 2026 में फाल्गुन में कब-कब कौन- से तीज, त्योहार और पर्व पड़ रहे हैं, जानतें हैं इस आर्टिकल के जरिए महाशिवरात्रि से होली तक पूरी लिस्ट.

By: Tavishi Kalra | Published: February 3, 2026 10:19:06 AM IST



Phalguna Month Teej-Tyohar: फाल्गुन माह की शुरुआत 2 फरवरी से हो चुकी है. यह माह हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना है. इस माह में धर्म-कर्म का विशेष महत्व है. जानते हैं इस पवित्र में पड़ने वाले व्रत और तीज-त्योहार.

संकष्टी चतुर्थी व्रत
यह व्रत भगवान 5 फरवरी, 2026 गुरुवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती है. इस दिन व्रत किया जाता है और गणेश जी को मोदक और दूर्वा अर्पित की जाती हैं.

कुम्भ संक्रान्ति
इस दिन सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहें हैं. कुंभ संक्रांति 13 फरवरी, 2026, शुक्रवार को पड़ेगी. 

विजया एकादशी
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन एकादशी का व्रत किया जाता है, साथ ही रूके हुए कार्यों के लिए यह एकादशी का व्रत शुभ माना जाता है.

महा शिवरात्रि
फाल्गुन माह का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है महाशिवरात्रि, साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी, 2026 रविवार फाल्गुन, को पड़ रही है.  महाशिवरात्रि हर साल कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है. इस दिन शिव औ र शक्ति का मिलन हुआ था. इस दिन भक्त रूद्रभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेते हैं.

सूर्य ग्रहण
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी के दिन लगेगा. इस दिन को बहुत खास माना जा रहा है. यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. इस दिन फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि भी पड़ रही है.

फाल्गुन अमावस्या
साल 2026 में फाल्गुन माह की अमावस्या 17 फरवरी के दिन है. इस दिन पितरों के नाम पर दान और स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

Falgun Month 2026: फाल्गुन माह आज से शुरू,हिंदू कैलेंडर के आखिरी माह का महत्व

आमलकी एकादशी
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह एकदाशी 27 फरवरी, 2026, शुक्रवार के दिन पड़ रही है. इस दिन आंवले की पूजा की जाती है.

होलिका दहन
होलिका दहन साल 2026 में 3 मार्च, 2026 को किया डाएगा. इस दिन होलिका की पूजा-अर्चना कर, रात के समय होलिका का दहन किया जाता है.

चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3, मार्च 2026, को है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इस दौरान पूर्णिमा तिथि भी रहेगी. इसे फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि भी कहा जाता है.

Magh Mela 2026: माघ माह के साथ नहीं हुआ माघ मेले का समापन, जानें कब होगा अंतिम शाही स्नान

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता

Advertisement