Dalai Lama Wins Grammy Award: बौद्ध आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने अपने प्रेरणादायक और बहुआयामी जीवन में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ा है. तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने 68वें ग्रैमी अवार्ड्स में अपना पहला ग्रैमी अवार्ड जीतकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यह प्रतिष्ठित समारोह रविवार 1 फरवरी को आयोजित किया गया था. जहां आध्यात्मिकता और पॉप संस्कृति का एक अनोखा और सार्थक संगम देखने को मिला है.अब लोग जानना चाहते हैं कि दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड क्यों और किस कैटेगरी में मिला है. आइए आपको बताते है.
उन्हें ग्रैमी क्यों और किस कैटेगरी में मिला?
90 वर्षीय दलाई लामा को उनके ऑडियो प्रोजेक्ट ‘मेडिटेशन द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए यह सम्मान मिला है. उन्हें बेस्ट ऑडियोबुक नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में अवार्ड दिया गया है. इस अवार्ड की घोषणा ग्रैमी प्री-टेलीकास्ट समारोह के दौरान की गई, जिसे यूट्यूब पर लाइव-स्ट्रीम भी किया गया था. इस घोषणा के साथ ही यह पल इतिहास में दर्ज हो गया है. क्योंकि यह पहली बार था जब किसी विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेता को इस कैटेगरी में ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया था. अब यह साफ है कि लोग क्यों पूछ रहे थे कि दलाई लामा को किस कैटेगरी में अवार्ड मिला है. क्योंकि ग्रैमी एक म्यूजिकल अवार्ड है और दलाई लामा इस क्षेत्र से नहीं है.
45 साल बाद स्टेज पर उतरीं OG ‘कल्पना अय्यर’! अपने ही गाने रंबा हो हो…पर किया धमाकेदार डांस!
इस कैटेगरी में अन्य नॉमिनी
इस कैटेगरी में मुकाबला बहुत कड़ा था. दलाई लामा ने ग्रैमी अवार्ड्स के होस्ट और मशहूर कॉमेडियन ट्रेवर नूह, यूएस सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन और पॉप म्यूजिक ग्रुप मिली वैनिली के सदस्य फैब मोरवन जैसे जाने-माने नॉमिनी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की. यह जीत न केवल उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि शांति, करुणा और आत्म-चिंतन जैसे विषय आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रभावित करते है.
दलाई लामा की ओर से अवार्ड किसने स्वीकार किया?
चूंकि दलाई लामा खुद समारोह में मौजूद नहीं थे, इसलिए उनकी ओर से यह अवार्ड जाने-माने सिंगर-सॉन्गराइटर रूफस वेनराइट ने स्वीकार किया, जो इस प्रोजेक्ट का भी हिस्सा थे. मंच पर आकर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “ठीक है, मैं जाहिर तौर पर दलाई लामा नहीं हूं,” जिस पर दर्शकों ने तालियां बजाईं है. अपने भाषण में रूफस वेनराइट ने आयोजकों को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है, जो ज्ञान, चिंतन और करुणा जैसे मूल्यों पर आधारित है. उन्होंने यह भी कहा कि दलाई लामा की शिक्षाएं इस एल्बम की आत्मा हैं और उनकी तरफ से ग्रैमी अवॉर्ड मिलना उनके लिए बहुत गर्व का पल था.
Kal Ka Love Rashifal Tuesday 03 February 2026: किसको चलेगा पार्टनर के धोखे का पता, किसकी होगी शादी पक्की; यहां
यह अवॉर्ड इस म्यूज़िकल कंपोज़िशन के लिए दिया
‘मेडिटेशन द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ एक अनोखा ऑडियो प्रोजेक्ट है जिसमें बोली जाने वाली मेडिटेशन दलाई लामा की शिक्षाओं और संगीत का खूबसूरत मेल है. इस एल्बम का संगीत हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से प्रेरित है, जो सुनने वाले में शांति, आत्मनिरीक्षण और संतुलन की भावना जगाता है. यह प्रोजेक्ट न सिर्फ आध्यात्मिक अभ्यास का एक माध्यम है, बल्कि आधुनिक दुनिया में मानसिक शांति चाहने वाले लोगों के लिए एक शक्तिशाली संदेश भी देता है.