Astrology: ज्योतिष शास्त्र में चांदी को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. चांदी का कड़ा पहनना बहुत लाभकारी होता है. इसको पहनने से जीवन की मुश्किलों का अंत होता है. चांदी को ठंडा माना गया है. इसको पहनने से गुस्सा कम आता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी इन तीन राशि वालों को जरूर पहननी चाहिए. जिसमें सबसे पहले हैं कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को चांदी का कड़ा पहनना चाहिए. ये जल तत्व की राशियां हैं, इसलिए इनके लिए यह अत्यंत शुभ, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्रदान करने वाला होता है. इसे सोमवार या शुक्रवार को पहनना चाहिए.
चांदी का कड़ा धारण करने के नियम
अगर आप भी चांदी का कड़ा धारण करना चाहते हैं तो आप सोमवार और शुक्रवार के दिन इसको पहन सकते हैं. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन को कड़ा धारण करने के लिए शुभ माना गया है. साथ ही आप कड़ा शुक्रवार के दिन भी पहन सकते हैं.
- अगर महिलाएं कड़ा पहनती है तो इसे महिलाओं के लिए बाएं हाथ में पहनना शुभ माना गया है.
- अगर पुरूष इसे धारण कर रहे हैं को इसे पुरुष दाहिने हाथ में पहन सकते हैं.
- साथ ही शनिवार के दिन कड़ा नहीं पहनना चाहिए.
- कड़ा पहनने से पहले इसे कच्चा दूध या गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें, उसके बाद शुभ दिन या सोमवार या शुक्रवार के दिन इसे धारण करें.
चांदी का कड़ा पहनने के फायदे
चांदी का कड़ा पहनने के बहुत से लाभ हैं. जिनमें सबसे पहले तो यह आपके शरीर को ठंडा करता है. साथ ही हमारे ग्रह भी मजबूत होते हैं, हेल्थ के लिहाज से भी चांदी का कड़ा बहुत लाभकारी माना गया है, यह शरीर में शीतलता प्रदान करता है. चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है, जिससे मन और समृद्धि दोनों सुधरते हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता