GDS Apply online | India Post GDS Recruitment 2026: जो लोग सालों से सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और वो बस क्लास 10th पास है उनके लिए एक खुशखबरी है कि भारतीय डाक की ओर से देशभर के कई राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28 हजार से ज्यादा पोस्ट के लिए भर्ती निकली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन अप्लाय करना स्टार्ट हो गया है. रजिस्ट्रेशन की जो लास्ट डेट है वो 14 फरवरी है साथ ही फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 फरवरी है. जिन लोगों को ये फॉर्म भरना है वे सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो समय रहते ये फॉर्म भर दें. सैलरी की बात करें तो वो रोल के हिसाब से होती है. 12 से लेकर 29 हजार तक के बीच में सैलरी होती है.
फॉर्म भरने के लिए जरूरी बातें
ये फॉर्म वहीं लोग भर सकते हैं जो नीचे दी गई चीजों के काबिल होगा-
फॉर्म भरने के लिए छात्र को भारतीय नागरिक होना काफी जरूरी है.
किसी भी बोर्ड से क्लास 10th पास किया होना चाहिए.
साथ ही मैथ्स और इंग्लिश में पासिंग नंबर होने चाहिए.
इस बात का ध्यान रखें कि छात्र की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो.
जो लोग आरक्षित श्रेणी से हैं उनके लिए ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
Link:
खुद भर सकते हैं फॉर्म
इस फॉर्म को भरने के लिए आपको कही बाहर जाने की जरूरत नहीं है. ये फॉर्म आप खुद भर सकते हैं. आप इस फॉर्म को खुद आसानी से भर सकें इसके लिए हम आपके लिए कुछ स्टेप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलों कर आप ये फॉर्म आराम से भर सकते हैं.
फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट पर जानें के बाद होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement से मिले-जुले लिंक पर क्लिक करें.
फिर एक नया पेज आएगा उसमें Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें.
फिर New Candidate Registration पर क्लिक करें और जो डिटेल मांगी गई हो उसे भर दें.
फिर बाकी डिटेल भरें और अगर एप्लीकेशन फीस हो तो उसे भरें.
फॉर्म को सबमिट कर दें और आगे के लिए इसका एक प्रंटआउट ले लें.
कितनी होगी एप्लीकेशन फीस?
इस फॉर्म को भरने के लिए आपको कुछ पैसे देने होंगे जो लोग जनरल, ओबीसी कैटेगरी के है उन्हें 100 रुपये देने होंगे और जो एससी,एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के है वो फ्री में फॉर्म भर सकते है.