Firing Incident On Rohit Shetty House: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी. जिसके बाद मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को 5 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. डायरेक्टर के घर पर 4-5 राउंड फायरिंग हुई थी.
क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच
जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में चारों आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में आरोपी शुभम लोनकर के साथ जुड़े होने के संकेत हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि चार लोगों को गिरफ्तार किया है. वह पुणे में इस मामले के सिलसिले में हिरासत में लिए गए पांच संदिग्ध शामिल हैं. सीसीटीवी में हमलावर फायरिंग करते और बाइक पर सवार दिख रहे हैं. रोहित शेट्टी ने भी इस मामले में अपना बयान दर्ज करवा दिया है.
4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में क्राइम ब्रांच ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चारों आरोपियों को रविवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया.
- आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़ (19) निवासी: गली नंबर 2, कर्वेनगर, पुणे
- सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20) निवासी: फ्लैट नंबर 7, अमरपाली बिल्डिंग, त्रिमूर्ति अस्पताल के पास, धायरी, पुणे
- समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) निवासी: रायकर माला, गुलमोहर सोसायटी, धायरी, पुणे
- स्वप्निल बांदू सकट (23) निवासी: आरो वीर्य कामरी, पुणे
firing CCtv footage at Rohit Shetty’s House. See on the left hand side of d video #rohitshetty pic.twitter.com/9P4GZNcB4K
— Preeti Sompura (@sompura_preeti) February 1, 2026
रोहित शेट्टी केस में लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन?
बता दें कि, गोलीबारी की घटना के कुछ घंटों बाद ही सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट सामने आ गया. जिसमें दावा किया गया है कि वारदात के पीछे लोनकर का हाथ था. अधिकारी ने बताया कि हिंदी में लिखा गया यह पोस्ट शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई के अकाउंट से किया गया है. साथ ही पोस्ट में बिश्नोई गिरोह के सदस्यों हरि बॉक्सर और हरमन शांडू के नाम का भी जिक्र किया गया था. पोस्ट में लिखा था कि “हमने उसे कई बार मैसेज भेजकर हमारे काम में दखल न देने के लिए कहा लेकिन वह नहीं समझा. पोस्ट में गोलीबारी को केवल ट्रेलर बताया हुआ है. अगर रोहित शेट्टी बात नहीं मानता है, तो अगली गोलियां उसके आवास के बाहर नहीं चलेंगी. बल्कि उसके बेडरुम के अंदर चलेंगी. यह बॉलीवुड के लिए एक चेतावनी है, अपनी हद में रहो. अगर आप सुधरते नहीं हैं, तो हालात बहुत खराब हो जाएंगे. बाबा सिद्दीकी के हालात से भी बदतर. जिन लोगों से हमने संपर्क किया है. उन्हें समय रहते अपनी हरकतें सुधार लेनी चाहिए.”