Home > वीडियो > Tigers of kolkata के रंग में रंगे करीना और सैफ: वायरल वीडियो में देखिए इस पावर कपल की क्यूट केमिस्ट्री!

Tigers of kolkata के रंग में रंगे करीना और सैफ: वायरल वीडियो में देखिए इस पावर कपल की क्यूट केमिस्ट्री!

Kareena Saif Viral Moment: बॉलीवुड के सबसे ग्रेसफुल कपल्स में से एक, सैफ अली खान और करीना कपूर खान, एक बार फिर से इंटरनेट पर छाए हुए हैं, अक्सर वेकेशन और रॉयल लुक्स के लिए चर्चा में रहने वाले यह क्यूट कपल इस बार खेल के मैदान में अपने स्पोर्टी लुक्स के लिए सुर्खियों में हैं.

By: Sumaira Khan | Published: February 2, 2026 7:16:27 AM IST

Kareena Saif Viral Moment: बॉलीवुड के सबसे ग्रेसफुल कपल्स में से एक, सैफ अली खान और करीना कपूर खान, एक बार फिर से इंटरनेट पर छाए हुए हैं, अक्सर वेकेशन और रॉयल लुक्स के लिए चर्चा में रहने वाले यह क्यूट कपल इस बार खेल के मैदान में अपने स्पोर्टी लुक्स के लिए सुर्खियों में हैं, हाल ही में दोनों का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दोनों अपनी क्रिकेट टीम यानी के ‘Tigers of Kolkata’ को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.

इस वायरल वीडियो में सबसे खास बात उनकी ड्रेसिंग है, सैफ और करीना ने टीम की आधिकारिक जर्सी पहनी थी, जो नारंगी और हरे (Orange & Green) रंग के एक अनोखे शेड में है, जहां करीना ने कैजुअल डेनिम जीन्स के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा, वहीं सैफ हमेशा की तरह अपने नवाब अंदाज में स्पोर्टी दिखे, स्टेडियम में मैच के दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते और अपनी टीम की एनर्जी बढ़ाते हुए बेहद क्यूट लग रहे थे.

इसके अलावा करीना बेहद ही क्यूट अंदाज में सैफ का हाथ पकड़कर उनके शोल्डर पर सिर रखते ही अपने फैन्स को दीवाना कर देती हैं, और देखते ही देखते दोनों का यह क्यूट मोमेंट वायरल हो जाता है. 

संबंधित खबरें

Advertisement