Union Budget 2026| Budget 2026 Electric Bus | Budget 2026 Electric bus annauncement : बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कई राज्यों को एक और बड़ी सौगात दे दी है. जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश बजट 2026 के लिए पूर्वोदय राज्यों का बड़ा ऐलान किया गया है. जी हाँ! सरकार ने राज्य में 4000 इलेक्ट्रिक बसें (ई-बसें) चलाने की योजना बनाई है. साथ ही आपको बता दें कि इस फैसले का मकसद सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के साथ-साथ हरित गतिशीलता को बढ़ावा देना भी है. वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ये भी कहा कि पूर्वी राज्यों के शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे प्रदूषण कम होगा और यात्रियों को सस्ती ट्रांसपोर्टेशन सुविधा मिल सकेंगी.
इन राज्यों को होगा फायदा
ये खुशखबरी सिर्फ मध्य प्रदेश को ही नहीं बल्कि कई और राज्यों को भी मिली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना से बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों को सीधे फायदा होने की उम्मीद है. लोगों को आना-जाना और भी ज्यादा सुलभ हो जाएगा, साथ ही प्रदूषण से भी छुटकारा मिलेगा.
जानें इलेक्ट्रिक बसों के फायदे
सरकार के इस एक फैसले से डीजल बसों पर निर्भरता कम होगी.
इसके अलावा प्रदूषण से लोगों को राहत मिलेगी और ईंधन की लागत में कमी आएगी.
साथ ही सरकार के इस फैसले से स्थानीय रोज़गार के अवसर पैदा होंगे.
ई-बस मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं.
4,000 ई-बसों का यह प्रावधान ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों के लिए नए ऑर्डर लाएगा, जिससे EV इंडस्ट्री को बड़ा बढ़ावा मिलने की संभावना है. इस सरकारी पहल को पूर्वी राज्यों के लिए ट्रांसपोर्टेशन और पर्यावरण दोनों के मामले में गेम-चेंजर माना जा रहा है.