IND VS ENG Test:लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जितना रोमांचक था, उतना ही फिल्मी अंदाज़ में इसका अंत भी हुआ। भारतीय टीम की पहली पारी 387 रनों पर खत्म हुई, लेकिन भारत को इंग्लैंड पर कोई बढ़त नहीं मिल पाई। दिन का अंत 2 ओवर के इंग्लैंड के बल्लेबाज़ी सत्र से होना था, लेकिन इंग्लिश ओपनर्स जैक क्रॉली और बेन डकेट ने खेलने से ज़्यादा समय बर्बाद करते दिखे।
गुस्से से पागल हो गए थे गिल
जैसे ही बुमराह तीसरी गेंद फेंकने दौड़े, क्रॉली अचानक क्रीज़ से हट गए। इससे बुमराह नाराज़ हो गए और उन्होंने अंपायर से शिकायत भी की। लेकिन सबसे ज़्यादा गुस्सा कप्तान शुभमन गिल को आया। गिल इतने गुस्से में थे कि उन्होंने क्रॉली से सरेआम अपशब्द कहे। हालांकि, उन्होंने क्या कहा, ये शब्द सार्वजनिक रूप से दोहराए नहीं जा सकता।
क्या बातचीत हुई ?
मामला तब और गरमा गया जब इंग्लैंड के दूसरे ओपनर बेन डकेट भी बहस में कूद पड़े। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच माहौल गर्म हो गया। शुभमन गिल ने क्रॉली को हिम्मत दिखाने की चुनौती दी और फिर डकेट के साथ भी उनकी ज़बरदस्त बहस हुई। वीडियो और तस्वीरों में यह बहस साफ दिखाई दी, लेकिन दोनों के बीच असल में क्या बातचीत हुई, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।