Home > व्यापार > Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद देश में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें क्या है आपके शहर में रेट?

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद देश में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें क्या है आपके शहर में रेट?

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 70 डॉलर के पार पहुंच गया है और इसका असर गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है।

By: Sohail Rahman | Last Updated: July 10, 2025 9:37:04 AM IST



Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 70 डॉलर के पार पहुंच गया है और इसका असर गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव किया है। हालांकि, देश के महानगरों जैसे दिल्ली और मुंबई में तेल की कीमतें स्थिर हैं।

इन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे बढ़कर 87.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे घटकर 94.44 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, जबकि डीजल 1.09 पैसे घटकर 87.51 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे घटकर 105.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 17 पैसे घटकर 91.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटों में इसकी कीमतों में उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड का भाव 69.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्ल्यूटीआई का भाव भी बढ़कर 67.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर                         पेट्रोल                      डीजल

दिल्ली                        94.72                      87.62

मुंबई                         103.44                     89.97

चेन्नई                         100.76                     92.35

कोलकाता                  104.95                     91.76

गाजियाबाद                  94.44                      87.51

नोएडा                         94.85                      87.98

पटना                          105.23                    91.49

हर सुबह 6 बजे जारी होती हैं नई दरें

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी ज्यादा दिखाई देती हैं।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर देखी गई गिरावट, खरीदारी का बना रहे मन तो… यहां चेक करें पूरी डिटेल

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें क्या है आपके शहर में रेट?

Advertisement