Home > देश > CM रेखा गुप्ता के बंगले की नहीं होगी मरम्मत, खर्च होने थे 60 लाख रुपये, कैंसल हो गया टेंडर

CM रेखा गुप्ता के बंगले की नहीं होगी मरम्मत, खर्च होने थे 60 लाख रुपये, कैंसल हो गया टेंडर

Delhi CM Bungalow Renovation: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले की मरम्मत के लिए जारी किया गया टेंडर रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के बंगले के बिजली के काम के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था।

By: Deepak Vikal | Published: July 9, 2025 7:47:35 PM IST



Delhi CM Bungalow Renovation: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले की मरम्मत के लिए जारी किया गया टेंडर रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के बंगले के बिजली के काम के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए टेंडर रद्द किया गया है। यह टेंडर 4 जुलाई को खोला जाना था। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने 7 जुलाई को टेंडर रद्द होने की जानकारी दी। इसमें 14 एसी, 9 लाख रुपये का टीवी, 6 लाख रुपये की लाइटें और कई अन्य चीजें लगनी थीं।

लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राजनिवास मार्ग पर 2 बंगले आवंटित किए थे। एक उनके आवास के लिए और दूसरा कैंप कार्यालय के लिए। पिछले हफ्ते, मुख्यमंत्री रेखा ने कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया था। इसी क्रम में, बुधवार को उन्होंने पहली जनसुनवाई की और लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं।

‘जनसेवा हमारी संस्कृति में है’

नए कैंप कार्यालय का उद्घाटन करते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था, जनसेवा मेरी सरकार का सर्वोच्च कर्तव्य है। मुख्यमंत्री जन सेवा सदन हर व्यक्ति की चिंता, आशा, सुझाव और समाधान का केंद्र बनेगा। जनसेवा हमारी संस्कृति में है। मुख्यमंत्री जन सेवा सदन इन्हीं मूल्यों का जीवंत उदाहरण है।

राजनीति से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे अमित साह? गृहमंत्री ने दुनिया को बताया, जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

‘जहां शासन जनता की भागीदारी से चलता है’ 

उन्होंने कहा, यह वही बदलाव है जिसकी कल्पना उस भारत में की गई थी जहाँ शासन जनता की भागीदारी से चलता है और सरकार जनता की भावनाओं का प्रतिबिंब बनती है। आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में दिल्ली की जनता से सीधा संवाद हुआ। मैंने उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन सेवा परंपरा का मूलमंत्र हमारे हर निर्णय, हर नीति और हर कार्य का आधार है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: राज कुशवाहा और सोनम का होगा नार्को टेस्ट! राजा रघुवंशी के परिवारवालों को सता रहा ये डर, हाईकोर्ट में दायर करेंगे याचिका

Tags:
Advertisement