Home > बिहार > Bihar Chief Minister: जानिए कौन हैं बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री, अब तक कितने लोग रह चुके CM

Bihar Chief Minister: जानिए कौन हैं बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री, अब तक कितने लोग रह चुके CM

List Of Bihar CM's: इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को बड़ी जीत मिली. उन्होंने 243 में से 202 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया. आइए जानते हैं कि बिहार में 1947 से 2025 तक कितने मुख्यमंत्री रहे हैं और कितने समय के लिए थे.

By: sanskritij jaipuria | Published: November 20, 2025 1:16:43 PM IST



List Of Bihar CM’s: बिहार, भारत के पूर्वी भाग में स्थित है और ये इतिहास और राजनीति के लिए जाना जाता है. यहां नालंदा जैसी प्राचीन विश्वविद्यालयों और स्वतंत्रता संग्राम के बड़े आंदोलनों का केंद्र रहा है. राज्य का राजनीतिक इतिहास भी काफी रोचक रहा है. 1946 से अब तक बिहार में 23 लोग मुख्यमंत्री बने हैं. हर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और राजनीति में अलग भूमिका निभाई है.

Bihar CM’s 1947-2025 : बिहार के मुख्यमंत्री 

बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिन्हा थे, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद 15 अगस्त 1947 को पद संभाला. उसके बाद कई नेताओं ने राज्य की सत्ता संभाली. इनमें कुछ मुख्यमंत्री लंबे समय तक रहे, जबकि कुछ केवल कुछ दिनों या महीनों के लिए मुख्यमंत्री बने.

बिहार में कई बार राष्ट्रपति शासन भी लागू हुआ, जब सरकार बनाना संभव नहीं था. राजनीतिक परिस्थितियों और गठबंधनों में बदलाव के कारण कई बार मुख्यमंत्री बदले गए.

Bihar CM List With Tenure: बिहार के प्रमुख मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

1. श्री कृष्ण सिन्हा

 श्री कृष्ण सिन्हा 15 अगस्त 1947 से 31 जनवरी 1961 तक सीएम रहे-  कुल समय: 13 साल, 169 दिन रहा है.

2. दीप नारायण सिंह

 दीप नारायण सिंह 1 फरवरी 1961 – 18 फरवरी 1961 तक सीएम रहे-  कुल समय: 17 दिन रहा है.

3. बिनोदानंद झा

 बिनोदानंद झा 18 फरवरी 1961 – 2 अक्टूबर 1963 तक सीएम रहे- कुल समय: 2 साल, 226 दिन रहा है.

4. कृष्ण बल्लभ सहाय

 कृष्ण बल्लभ सहाय 2 अक्टूबर 1963 – 5 मार्च 1967 तक सीएम रहे- उनका कुल समय: 3 साल, 154 दिन रहा है.

5. महमाया प्रसाद सिन्हा

 महमाया प्रसाद सिन्हा 5 मार्च 1967 – 28 जनवरी 1968 तक सीएम रहे-  कुल समय: 329 दिन रहा है.

6. सतीश प्रसाद सिंह

सतीश प्रसाद सिंह 28 जनवरी 1968 – 1 फरवरी 1968 तक सीएम रहे- कुल समय: 4 दिन रहा है.

7. बी. पी. मंडल

 बी. पी. मंडल 1 फरवरी 1968 – 22 मार्च 1968 तक सीएम रहे-  कुल समय: 50 दिन रहा है.

8. भोला पासवान शास्त्री

 भोला पासवान शास्त्री 22 मार्च 1968 – 29 जून 1968 तक सीएम रहे- कुल समय: 99 दिन रहा है.

(राष्ट्रपति शासन) 29 जून 1968 – 26 फरवरी 1969

9. हरिहर सिंह

हरिहर सिंह 26 फरवरी 1969 – 22 जून 1969 तक सीएम रहे- कुल समय: 116 दिन रहा है.

10. भोला पासवान शास्त्री

 भोला पासवान शास्त्री 22 जून 1969 – 4 जुलाई 1969 तक सीएम रहे- कुल समय: 12 दिन रहा है.

(राष्ट्रपति शासन) 6 जुलाई 1969 – 16 फरवरी 1970

11. दरोगा प्रसाद राय

 दरोगा प्रसाद राय 16 फरवरी 1970 – 22 दिसंबर 1970 तक सीएम रहे हैं- कुल समय: 309 दिन रहा है.

12. कर्पूरी ठाकुर

 कर्पूरी ठाकुर 22 दिसंबर 1970 – 2 जून 1971 तक सीएम रहें- कुल समय: 162 दिन रहा है.

13. भोला पासवान शास्त्री

भोला पासवान शास्त्री 2 जून 1971 – 9 जनवरी 1972 तक सीएम रहे- कुल समय: 221 दिन रहा है.

(राष्ट्रपति शासन) 9 जनवरी – 19 मार्च 1972

14. केदार पांडे

 केदार पांडे 19 मार्च 1972 – 2 जुलाई 1973 तक सीएम रहे- कुल समय: 1 साल, 105 दिन रहा है.

15. अब्दुल गफूर

 अब्दुल गफूर 2 जुलाई 1973 – 11 अप्रैल 1975 तक सीएम रहे-  कुल समय: 1 साल, 283 दिन रहा है.

16. जगन्नाथ मिश्र

 जगन्नाथ मिश्र 11 अप्रैल 1975 – 30 अप्रैल 1977 तक सीएम रहे – कुल समय: 2 साल, 19 दिन रहा है.

(राष्ट्रपति शासन) 30 अप्रैल – 24 जून 1977

17. कर्पूरी ठाकुर

 कर्पूरी ठाकुर 24 जून 1977 – 21 अप्रैल 1979 तक सीएम रहे- कुल समय: 1 साल, 301 दिन रहा है.

18. रामसुंदर दास

 रामसुंदर दास 21 अप्रैल 1979 – 17 फरवरी 1980 तक सीएम रहे-  कुल समय: 302 दिन रहा है.

(राष्ट्रपति शासन) 14 फरवरी – 8 जून 1980

19. जगन्नाथ मिश्र

 जगन्नाथ मिश्र 8 जून 1980 – 14 अगस्त 1983 तक सीएम रहे है- कुल समय: 3 साल, 67 दिन रहा है.

20. चंद्रशेखर सिंह

 चंद्रशेखर सिंह 14 अगस्त 1983 – 12 मार्च 1985 तक सीएम रहे है-  कुल समय: 1 साल, 210 दिन रहा है.

21. बिंदेश्वरी दुबे

 बिंदेश्वरी दुबे 12 मार्च 1985 – 13 फरवरी 1988 तक सीएम रहे है- उनका  कुल समय: 2 साल, 338 दिन रहा है.

22. भागवत झा आजाद

 भागवत झा आजाद 13 फरवरी 1988 – 10 मार्च 1989 तक सीएम रहे हैं- कुल समय: 1 साल, 25 दिन रहा है.

23. सत्येंद्र नारायण सिन्हा

 सत्येंद्र नारायण सिन्हा 11 मार्च 1989 – 6 दिसंबर 1989 रहा है- उनका कुल समय 270 दिन रहा है.

24. जगन्नाथ मिश्र

 जगन्नाथ मिश्र 6 दिसंबर 1989 – 10 मार्च 1990 तक सीएम रहे है- उनका कुल समय: 94 दिन रहा है.

25. लालू प्रसाद यादव

 लालू प्रसाद यादव 10 मार्च 1990 – 28 मार्च 1995 तक सीएम रहे है-  कुल समय: 5 साल, 18 दिन रहा है.

(राष्ट्रपति शासन) 28 मार्च – 4 अप्रैल 1995

26. लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव 4 अप्रैल 1995 – 25 जुलाई 1997 – टोटल समय: 2 साल, 112 दिन रहा है.

27. राबड़ी देवी

 राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 – 11 फरवरी 1999- उनका कुल समय: 1 साल, 201 दिन रहा है.

(राष्ट्रपति शासन) 11 फरवरी – 9 मार्च 1999

28. राबड़ी देवी

 राबड़ी देवी 9 मार्च 1999 – 2 मार्च 2000- उनका कुल समय: 359 दिन रहा है.

29. नीतीश कुमार

नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 – 10 मार्च 2000- उनका कुल समय: 7 दिन रहा है.

30. राबड़ी देवी

 राबड़ी देवी 11 मार्च 2000 – 6 मार्च 2005, उनका कुल समय: 4 साल, 360 दिन था.

(राष्ट्रपति शासन) 7 मार्च – 24 नवंबर 2005
फरवरी 2005 में 13वीं विधानसभा के लिए चुनाव हुए, लेकिन सरकार नहीं बनी.

31. नीतीश कुमार

 नीतीश कुमार 24 नवंबर 2005 – 20 मई 2014, उनका कुल समय: 8 साल, 177 दिन था.

32. जितन राम मांझी

 जितन राम मांझी 20 मई 2014 – 22 फरवरी 2015, उका कुल समय: 278 दिन

33. नीतीश कुमार

नीतीश कुमार 22 फरवरी 2015 – वर्तमान, उनका कुल समय: 10 साल, 265 दिन

वर्तमान मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार

वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और ये उनका दसवां कार्यकाल होगा. वे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोग से सरकार चला रहे हैं. नीतीश कुमार बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री भी हैं.

 बिहार चुनाव 2025 कौन जीता?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को बड़ी जीत मिली. उन्होंने 243 में से 202 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया. भाजपा और जेडीयू इस गठबंधन की मुख्य पार्टियां रही हैं.

नीतीश कुमार को इस बार फिर मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला, जिससे उनका राजनीतिक प्रभाव बिहार में और मजबूत हो गया.

 सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री 

1. नीतीश कुमार: कुल 18 साल 90 दिन, वर्तमान में सेवा जारी.
2. श्री कृष्ण सिन्हा: कुल 17 साल 51 दिन.
3. राबड़ी देवी: कुल 7 साल 190 दिन.

 

Advertisement