Home > एजुकेशन > KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का शेड्यूल जारी, नोट करें रजिस्ट्रेशन और लास्ट डेट समेत पूरी डिटेल

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का शेड्यूल जारी, नोट करें रजिस्ट्रेशन और लास्ट डेट समेत पूरी डिटेल

KV Admission 2026: अगर आप अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में दिलवाना चाहते हैं तो अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करें.  यहां हम बता रहे हैं जरूरी तारीखों और डॉक्यूमेंट्स के बारे में.

By: JP Yadav | Published: March 20, 2026 11:54:38 AM IST



KV Admission 2026: फीस कम होने और पढ़ाई का स्तर बहुत ही अच्छा होने से ज्यादातर पैरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाने को प्राथमिकता देते हैं. अगर आप भी अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो तैयार हो जाइये, क्योंकि एडमिशन की तारीख और पूरे प्रोसेस को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने हाल ही में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले के पूरे शेड्यूल की तारीखों घोषित कर दी है.  कक्षा 1 और बालवाटिका (1 व 3) में दाखिले के लिए जारी शेड्यूल के मुताबिक पैरेंट्स शुक्रवार (20 मार्च 2026) सुबह 10 बजे से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर कर रहे हैं. अगर आप भी अपने बच्चों को एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो आवेदन का पूरा प्रोसेस जान लीजिए. अधिक जानकारी के लिए पैरेंट्स KV के आधिकारिक पोर्टल admission.kvs.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. 

कब है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख?

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के शेड्यूल के मुताबिक,  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है. यहां पर यह जरूर नोट कर लें कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 है. 

अहम तारीखें

पहली सूची: बालवाटिका 1, 2, 3 के लिए 8 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी, जिसमें आप यह जान सकेंगे कि आपके बच्चे का नाम इस लिस्ट में आया है या नहीं.
दूसरी सूची: कक्षा 1 के लिए 9 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. 
तीसरी सूची : 21 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. 

बालवाटिका-2, कक्षा 2 और अन्य कक्षाओं के लिए ऑफलाइन आवेदन 2 से 8 अप्रैल तक होंगे, जबकि सूची 13 अप्रैल को जारी की जाएगी. इसके अलावा प्रवेश प्रक्रिया 15 से 20 अप्रैल के बीच चलेगी.  वहीं, अन्य कक्षाओं में एडमिशन की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 है. यहां पर यह ध्यान दें कि विशेष अनुमति से अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 होगी. 

किसे मिलेगा आरक्षण

शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत कुल 25 प्रतिशत सीटें EWS आरक्षित रहेंगी. इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 15 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7.5 प्रतिशत और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगीं. 

आयु सीमा

7 से कम 9 वर्ष: कक्षा 2
8 से कम 10 वर्ष: कक्षा 3
9 से कम 11 वर्ष: कक्षा 4
10 से कम 12 वर्ष: कक्षा 5
10 से कम 12 वर्ष : कक्षा 6
11 से कम 13 वर्ष: कक्षा 7
12 से कम 14 वर्ष: कक्षा 8
13 से कम 15 वर्ष: कक्षा 9
14 से कम 16 वर्ष: कक्षा 10

जुटाएं ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • जन्म प्रमाणपत्र
  •  जाति प्रमाणपत्र  
  • आधार

Advertisement