British Broadcast Engineer Found Dead: IPL 2026 का जश्न पूरे देश में छाया हुआ है. दो महीने तक भारत में क्रिकेट लवर्स की धूम देखने को मिलने वाली है. लेकिन इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है. मुंबई के एक होटल में IPL 2026 से जुड़े 76 वर्षीय ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. उन्हें कमरे में बेहोश पाया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को पोस्टमार्टम में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. जिसके बाद अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
विदेशी इंजीनियर की रहस्यमयी मौत
बता दें कि, मृतक की पहचान 76 साल के जान विलियम लैंगफोर्ड के रूप में की गई है. वह BCCI के साथ IPL 2026 मैचों के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, लैंगफोर्ड पिछले कुछ दिनों से साउथ मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए थे. मुंबई में वह IPL 2026 के मैच कवरेज से जुडे़ काम देख रहे थे. 29 मार्च को जब मैच खत्म होने के बाद वह अपने होटल के कमरे में पहुंचे थे. 30 मार्च को रिसेप्शन से कॉल किया गया, लेकिन रूम से कोई जवाब नहीं मिला.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नहीं मिला कोई सुराग
जवाब ना मिलने पर जब होटल का स्टाफ कमरे तक पहुंचा, तो किसी ने अंदर से गेट नहीं खोला. जिसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर की के जरिए कमरे का गेट खोला. लेकिन अंदर लैंगफौर्ड को बेहोशी की हालत में पाया. उन्हें तुरंत बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मरीन ड्राइव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भएजकर आगे की जांच शुरु की गई. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसी तरह की कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है. जिसके बाद पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Nalanda Sheetla Mata Mandir: नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 लोगों की गई जान, कई घायल