Brigadier General Ahmad Wahidi: अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमाल कर दिया, जिससे पूरे मध्य पूर्व में युद्ध के हालात बन गए हैं. ईरान ने जवाबी हमलों में एक साथ 8 देशों को अपना निशाना बनाया है. दावों के मुताबिक, ईरान पर हुए हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामनेई समेत दर्जनों कमांडर और नेता मारे गए हैं. जिसमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर-इन-चीफ भी शामिल हैं. ईरानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि इजराइली और अमेरिकी की शुरुआती एयरस्ट्राइक में ईरान के कमांडर-इन-चीप आमिर हतामी की भी मौत हो गई है.
IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ
जानकारी के मुताबिक, हतामी की मौत के बाद ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहिदी को IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ बनाया गया है. अहमद वहीदी ने इजराइल और अमेरिका से बदला लेने की कसम खा ली है. अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार हमला करने का विचार अपने जहन में बैठा लिया है. वहीदी पहले IRGC के डिप्टी कमांडर के पद पर थे. उन्होंने कहा था,
अमेरिका को दी चेतावनी
बता दें कि, हमले से पहले उन्होंने अमेरिका और इजराइल को ईरान पर हमला न करने की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि पिछली गलतियों को दोहराना एक बड़ी गलती हो सकती है. साथ ही इस्लामिक रिपब्लिक अभी अपनी ताकत के पीक पर है. वहीदी ने आगे कहा कि ईरानी लोगों ने शहीदों से उनके रास्ते पर चलने की कसम खाई है. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि लोगों एकता और उनकी लीडरशिप ईरान की ताकत का एक बेसिक हिस्सा है.
ईरान के जवाबी हमले
28 फरवरी को ईरान पर हमले करने के बाद ईरान ने अपने जवाबी हमलों में मध्य पूर्व में मौजूद 8 देशों में अमेरिकी बेसों को निशाना बनाया है. IRGC का दावा है कि इन हमलों में सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. रविवार को ईरान ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की और बदला लेने की कसम खाई थी.