Categories: विदेश

और लगाओ टैरिफ…भारत ने अमेरिका को दिया ऐसा जवाब, निकल गई ट्रंप की हेकड़ी, लटक गई 31,500 करोड़ की डील

US India Tariff: भारत ने ट्रंप के टैरिफ का मुहतोड़ जवाब दिया है। एक रिपोर्ट की माने तो भारत सरकार ने अमेरिका के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए एक अहम सैन्य सौदे को रद्द कर दिया है।

Published by Divyanshi Singh
US India Tariff: ट्रंप ने बुधवार को भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके पहले ट्रंप भारतीय समानों  पर 25% टैरिफ का ऐलान कर चुके थे। अमेरिका के इस फैसले से भारत में हड़कम मच गया। सरकार से लेकर आम आदमी तक हर कोई ट्रंप के इस फैसले की आलोचना करता दिखा। अब भारत ने ट्रंप के इस कदम का मुहतोड़ जवाब दिया है। एक रिपोर्ट की माने तो भारत सरकार ने अमेरिका के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए एक अहम सैन्य सौदे को रद्द कर दिया है। रक्षा वेबसाइट IDRW की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 3 अगस्त को इस सौदे को रोकने का फैसला किया था।

अमेरिकी बोइंग कंपनी से किया था सौदा

आपको बता दें कि भारत ने नौसेना के लिए अमेरिकी बोइंग कंपनी से छह P-8I पोसाइडन विमान खरीदने का सौदा किया था। इन विमानों का इस्तेमाल समुद्र में निगरानी के लिए किया जाना था। लेकिन फिलहाल इस बेहद अहम सौदे को रोक दिया गया है। बता दें भारतीय नौसेना के पास पहले से ही ऐसे 12 विमान हैं। भारत ने 2009 में बोइंग से विमान खरीदे थे और अमेरिका से इन विमानों का पहला खरीदार बना था। उस समय भारतीय रुपये में इनकी कीमत लगभग 19 हज़ार करोड़ रुपये थी।

50% टैरिफ के बाद भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान, कही ऐसी बात सुन दंग रह गए भारतीय

रक्षा सौदे पर रोक

साल 2016 में भारत ने 8,500 करोड़ रुपये के लागत के 4 विमान खरीदे थे। भारत ने इन विमानों की प्रशंसा भी की थी। वहीं इसके बाद साल 2021 में 6 और विमान के खरीदने पर बात चल रही थी जिसे अमेरिका ने मंजूरी दे दी। वहीं 21,000 करोड़ रुपये की बड़ी लागत के कारण यह सौदा रोक दिया गया। वहीं 2025 में इस सौदे की लागत और ज्यादा होकर 31,500 करोड़ रुपये हो गई थी। इतनी बड़ी लागत के बाद भी भारत सरकार भी इन विमानों का फैसला किया था। लेकिन फिलहाल ये सौदास्थगित कर दिया गया है।

Related Post

वहीं इस टैरिफ को लेतर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और यूरोपीय संघ पर अतार्किक शुल्क लगाने का आरोप लगाया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यूरोपीय संघ भारत की तुलना में रूस के साथ ज़्यादा व्यापार करता है। अमेरिका भी मास्को के साथ व्यापार करता है। ऐसे में भारत पर शुल्क लगाना अनुचित है।

Trump से निपटने के लिए पीएम मोदी को सलाह…,बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के 50% टैरिफ को लेकर कही ऐसी बात, सुन सकपका गए ट्रंप

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026