Categories: विदेश

US F35 Deal: टैरिफ बम फोड़ने वाले Trump को छोटे से देश ने दिया बड़ा झटका, अरबों डॉलर की डील से US ने धोया हाथ…अब कैसे मुंह दिखाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

Spain US F35 Deal: दूसरे देशों पर टैरिफ़ लगाने की धमकी देने वाले ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। जिन आधुनिक और महंगे F-35 लड़ाकू विमानों पर अमेरिका को गर्व है, उनके खरीदारों की सूची धीरे-धीरे कम होती जा रही है। अब इस सूची में नाटो के भरोसेमंद सहयोगी स्पेन का नाम भी शामिल हो गया है।

Published by Shubahm Srivastava

Spain US F35 Deal: दूसरे देशों पर टैरिफ़ लगाने की धमकी देने वाले ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। जिन आधुनिक और महंगे F-35 लड़ाकू विमानों पर अमेरिका को गर्व है, उनके खरीदारों की सूची धीरे-धीरे कम होती जा रही है। अब इस सूची में नाटो के भरोसेमंद सहयोगी स्पेन का नाम भी शामिल हो गया है।

दरअसल, स्पेन के प्रमुख अखबार एल पेस ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खुलासा किया है कि अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन के F-35 विमानों का सौदा रद्द कर दिया गया है। यह खबर अमेरिका के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि F-35 को दुनिया का सबसे उन्नत लड़ाकू विमान माना जाता है, लेकिन अब इसके खरीदारों की कमी साफ दिखाई दे रही है।

US के हाथों से निकली अरबों डॉलर की डील

रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2023 में स्पेन ने अपने रक्षा बजट में नए लड़ाकू विमानों के लिए लगभग 7.24 अरब डॉलर का प्रावधान किया था। माना जा रहा था कि यह कदम F-35 जैसे उच्च तकनीक वाले विमान खरीदने के लिए उठाया गया है। लेकिन इस वर्ष स्पेन द्वारा रक्षा क्षेत्र के लिए प्राप्त अतिरिक्त 10.5 अरब यूरो को यूरोप में ही खर्च करने की योजना ने पूरी तस्वीर ही बदल दी।

स्पेनिश सरकार ने साफ़ कह दिया है कि वह अमेरिकी विमानों के बजाय यूरोपीय रक्षा उपकरणों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस फ़ैसले ने अमेरिका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

स्पेन को ट्रंप ने दी थी धमकी

स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज़ ने इस साल की शुरुआत में रक्षा खर्च बढ़ाकर नाटो के 2% जीडीपी लक्ष्य को पूरा करने का वादा किया था। लेकिन जून में नाटो शिखर सम्मेलन में उन्होंने खर्च को 5% तक बढ़ाने से साफ़ इनकार कर दिया। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज़ हो गए। ट्रंप ने स्पेन को चेतावनी दी कि अगर उसने रक्षा खर्च नहीं बढ़ाया, तो उसके सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। ट्रंप की इस धमकी ने स्पेन के फैसले को और मजबूत कर दिया।

F-35 में सामने आई कई खामियां

आपको बता दें कि हाल के दिनों में F-35 की खामियों को लेकर कई खबरें सामने आई हैं, जिसमें एक लड़ाकू विमान अमेरिका में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वहीं, ब्रिटिश नौसेना का F-35 एक महीने से ज़्यादा समय तक भारत में तैनात रहा, जिसने दुनिया भर में सुर्खियाँ बटोरीं। हालाँकि, सौदा रद्द होने के बाद, स्पेनिश रक्षा मंत्रालय और लॉकहीड मार्टिन ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

‘Trump को नहीं…PM Modi को कॉल करूंगा’, इस देश के राष्ट्रपति ने अमेरिका को किया बेइज्जत, Video देखकर लगेगा सदमा

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

BJD का बड़ा एक्शन! क्रॉस-वोटिंग के आरोप में 6 विधायकों पर गिरी गाज; यहां देखें लिस्ट

Biju Janata Dal News: पार्टी हाईकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में…

March 21, 2026

Natanz nuclear plant: ईरान के नतान्ज़ परमाणु संयंत्र पर हमला, आईएईए को दी रिपोर्ट, रेडिएशन लेवल पर आई बड़ी अपडेट

Iran Natanz nuclear plant: ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को जानकारी दी है कि…

March 21, 2026

आयरलैंड सीरीज का शेड्यूल जारी, BCCI ने किया ऐलान; यहां जानें तारीख और टाइम

ind vs ire t20 series: सीरीज के दोनों मैच Belfast में खेले जाएंगे. खास बात…

March 21, 2026

IIM Admission: क्या सिर्फ आईआईएम ही सफलता का रास्ता? यहां से पढ़ाई कर भी मिल सकती है बड़ी नौकरी

IIM Admission: प्रबंधन की पढ़ाई के लिए सिर्फ शीर्ष संस्थानों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं…

March 21, 2026

IPL 2026: KKR को लगी डबल चोट, हर्षित राणा के बाद अब ये तेज़ गेंदबाज़ भी टूर्नामेंट से बाहर

Akash Deep News: आकाश दीप को पिछले साल अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में…

March 21, 2026