Categories: विदेश

Video: आसमान में उड़ते बी-2 बॉम्बर और फाइटर जेट्स, टकटकी लगाकर देखते रह गए पुतिन, रूसी राष्ट्रपति का स्वागत फटी रह गई पूरी दुनिया की आंखें

Trump Putin Meeting: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब एंकोरेज शहर के ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन पर अपने विमान से उतरे औैर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर रहे थे, उसी समय आसमान में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर और एफ-22, एफ-35 लड़ाकू विमान उड़ते दिखाई दिए।

Published by Sohail Rahman

Trump Putin Meeting: अलास्का में दुनिया के दो खूंखार तानाशाह मिलने वाले हैं। इस मीटिंग के बाद ये तय हो जाएगा कि, कौन ताकतवर हैं? अगर अभी देखा जाए तो अमेरिका को सुपर पावर कहा जा रहा है। लेकिन रूस भी किसी से कम नहीं है। हालांकि, पिछले 3 वर्षों से भी अधिक समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हो रही है। ऐसे में अमेरिका ने अलास्का में अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आसमान में उड़ते दिखाई दिए बी-2 स्टील्थ बॉम्बर

व्लादिमीर पुतिन जब एंकोरेज शहर के ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन पर अपने विमान से उतरे औैर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर रहे थे, उसी समय आसमान में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर और एफ-22, एफ-35 लड़ाकू विमान उड़ते दिखाई दिए। इस तरह स्वागत करके अमेरिका पुतिन को अपनी  सैन्य शक्ति का एहसास कराना चाहता था।दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।यह मुलाकात रूस-यूक्रेन युद्ध और उसके संभावित समाधान को लेकर आयोजित की गई है। लगभग छह साल बाद पुतिन किसी बड़े पश्चिमी देश के नेता से मिले हैं।

Related Post

Trump Putin Meeting: ‘सीजफायर होगा, हत्याएं बंद करेंगे…’, मीडिया के सवालों पर पुतिन ने दिया अजीब रिएक्शन, देखते रह गये ट्रंप

बी-2 स्टील्थ बॉम्बर से ईरान के परमाणु संयंत्रों पर किया था हमला

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, बी-2 स्टील्थ बॉम्बर वही शक्तिशाली बॉम्बर है जिसने पिछले महीने ईरान के परमाणु संयंत्रों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। अमेरिका ने इस बॉम्बर का इस्तेमाल फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान में स्थित परमाणु संयंत्रों को नष्ट करने के लिए किया था। जानकारी के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन भारतीय समयानुसार शनिवार रात लगभग 12:35 बजे एंकोरेज में अपने विमान से उतरे। इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप का विमान ‘एयर फोर्स वन’ वहां उतर चुका था।

पुतिन का इस तरह हुआ स्वागत

रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर के आगमन के बाद, दोनों नेता रेड कार्पेट पर चले और एक जगह हाथ मिलाया। पहले ट्रंप ने हाथ बढ़ाया, उसके बाद पुतिन ने हाथ मिलाया। दोनों ने कुछ पल बातचीत की और फिर कार की ओर बढ़ने लगे।इसी बीच, आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। आवाज सुनकर दोनों नेता रुक गए। जैसे ही आसमान से अमेरिकी लड़ाकू विमान आसमान से गुजरी तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन आसमान की तरफ देखने को मजबूर हो गए।आसमान की तरफ देखने के बाद दोनों नेता आगे बढ़ गए।

Putin से मिलने रवाना हुए Trump, चेहरे पर दिखी टेंशन…अलास्का में होनी है दोनों नेताओं के बीच बैठक; भारत की भी है इस शिखर सम्मेलन..

एक ही कार से रवाना हुए दोनों नेता

जब रूसी राष्ट्रपति अपनी ‘ऑरस’ लिमोजीन की तरफ बढ़े, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें अपनी कार ‘द बीस्ट’ में बैठने का निमंत्रण दिया। जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया। दोनों एक ही कार में शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज सकारात्मक दिखी। आमतौर पर ऐसा नहीं होता कि किसी दूसरे देश का नेता अमेरिकी राष्ट्रपति की कार के साथ जाए। जब दोनों नेता कार में बैठने वाले थे, तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। लेकिन, दोनों नेताओं ने ज्यादातर सवालों को नजरअंदाज कर दिया। 

Trump का चेहरा देखने से पहले Putin का ‘पावर मूव’, भारत को भेजा ऐसा मैसेज, PM Modi संग दोस्ती हुई और गहरी

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026