Categories: विदेश

Trump Tariff: तानाशाही पर उतारू Trump की इन देशों के सामने निकल जाती है हवा, चाह कर भी इन पर नहीं लगा सकते टैरिफ…वजह जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

Countries Do Not Do Business With USA: ट्रंप ने दुनिया भर के देशों के खिलाफ टैरिफ वॉर छेड़ दिया है, लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जिन पर ट्रंप चाहकर भी टैरिफ नहीं लगा सकते। और इसके पीछे वजह यह है कि वे देश अमेरिका के साथ बिल्कुल भी व्यापार नहीं करते।

Published by Shubahm Srivastava

Countries Do Not Do Business With USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर लगातार टैरिफ बम गिरा रहे हैं। उन्होंने फिर से 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जिसके बाद टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। दरअसल, ट्रंप की नज़र रूस के साथ व्यापार करने वाले सभी देशों पर है। भारत के अलावा, चीन, ब्राज़ील जैसे देश भी इसमें शामिल हैं, जिन पर ट्रंप ने टैरिफ बम गिराए हैं।

हालांकि ट्रंप ने दुनिया भर के देशों के खिलाफ टैरिफ वॉर छेड़ दिया है, लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जिन पर ट्रंप चाहकर भी टैरिफ नहीं लगा सकते। और इसके पीछे वजह यह है कि वे देश अमेरिका के साथ बिल्कुल भी व्यापार नहीं करते।

इन देशों पर ट्रंप नहीं लगा सकते टैरिफ

अगर ऐसे देशों की बात करें, तो इसमें क्यूबा, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देश शामिल हैं, जिनका अमेरिका के साथ लगभग कोई व्यापार नहीं है। अगर ईरान की बात करें, तो वह उन देशों में शामिल है जिनके अमेरिका के साथ संबंध सबसे तनावपूर्ण हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात थे।

हालांकि अमेरिका ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। लेकिन तेहरान चीन, तुर्की और रूस के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को मज़बूत कर रहा है।

Related Post

क्यूबा भी नहीं करता US के साथ व्यापार

क्यूबा की बात करें तो यह देश 1960 से ही अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। फिदेल कास्त्रो ने साम्यवादी व्यवस्था अपनाई थी, जिसके बाद अमेरिका ने उस पर व्यापारिक और आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। लेकिन इन सबके बावजूद, क्यूबा ने अपने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए वैश्विक पहचान हासिल की है। क्यूबा रूस, वेनेजुएला और लैटिन अमेरिकी देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देता है और खुद का विकास करता है।

नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच छत्तीस का आंकड़ा

अमेरिका का उत्तर कोरिया से कोई संबंध नहीं है। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच दुश्मनी काफी पुरानी है। किम जोंग के नेतृत्व में उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों और मिसाइल तकनीक पर ध्यान केंद्रित किया है। उत्तर कोरिया के चीन और रूस जैसे देशों के साथ रणनीतिक संबंध हैं। कोरिया की अर्थव्यवस्था चीन से मिलने वाले खाद्यान्न, तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर निर्भर है। कोरिया को रूस से सैन्य और आर्थिक सहायता भी मिलती है।

Putin India Visit: भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति Putin, NSA अजित डोभाल ने दी जानकारी…जल्द होगा तारीखों का ऐलान

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026