Categories: विदेश

गाजा में अब और नहीं बहेगा खून…! ट्रंप के आगे झुक गया हमास, क्या अब शांत हो जाएगा नेतन्याहू के अंदर का जिन?

Israel Hamas ceasefire: लंबे समय से इजराइल और गाजा के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। वहीँ अब 20 महीने से चल रहे युद्ध पर पूर्णविराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Published by Heena Khan

Israel Hamas ceasefire: लंबे समय से इजराइल और गाजा के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। वहीँ अब 20 महीने से चल रहे युद्ध पर पूर्णविराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं आतंकवादी समूह हमास ने इसे लेकर कहा है कि उसने गाजा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के अमेरिकी प्रस्ताव पर ‘सकारात्मक प्रतिक्रिया’ दी है। इस दौरान फिलिस्तीनी समूह ने एक बयान में कहा कि वो तुरंत बातचीत के एक दौर में प्रवेश करने के लिए गंभीरता से तैयार है। मीडिया से बातचीत के दौरान परिचित एक फिलिस्तीनी अधिकारी के हवाले से कहा कि हमास ने सामान्य रूपरेखा को स्वीकार कर लिया है, लेकिन कई बड़े संशोधनों का अनुरोध किया है।

अमेरिका से मांगी गारंटी

वहीँ इस दौरान अमेरिका से गारंटी मांगी गई है कि अगर बातचीत युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने में विफल रहती है तो फिर से कोई हमला नहीं होगा। इस पर इजरायल और अमेरिका ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, वो पहले भी ऐसी मांगों को मानने से इनकार करते रहे हैं। इस बीच, गाजा के प्रशासन ने कहा है कि शुक्रवार को इजरायली हमलों में 50 लोग मारे गए।

Related Post

ट्रंप के आगे झुके नेतन्याहू

वहीँ हमास ने बाकी फिलिस्तीनी गुटों के साथ बातचीत करने के बाद ही यह घोषणा की। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वाशिंगटन की यात्रा करेंगे, इस दौरान वो यहाँ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे, जो 21वें महीने में पहुंच चुके युद्ध को समाप्त करने पर जोर दे रहे हैं। 

आज ही के दिन श्री राम नगरी में मची थी तबाही, आतंकियों के हमले से सहम गया था अयोध्या, फिर Operation Sindoor से भी बड़ी मिली थी सजा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026