Home > देश > आज ही के दिन श्री राम नगरी में मची थी तबाही, आतंकियों के हमले से सहम गया था अयोध्या, फिर Operation Sindoor से भी बड़ी मिली थी सजा

आज ही के दिन श्री राम नगरी में मची थी तबाही, आतंकियों के हमले से सहम गया था अयोध्या, फिर Operation Sindoor से भी बड़ी मिली थी सजा

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी एक ऐसी नगरी है जिसके दीवाने दुनियाभर में हैं। वहीँ अब अयोध्या ऐसा स्थान बन गया है जिसे दुनिया के नक्शे पर भी स्थापित कर दिया गया है। अब अयोध्या की सुंदरता और शुद्धता देखने दुनियाभर से मक्तों की भीड़ उमड़ आती है।

Published By: Heena Khan
Last Updated: July 5, 2025 13:17:23 IST

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी एक ऐसी नगरी है जिसके दीवाने दुनियाभर में हैं। वहीँ अब अयोध्या ऐसा स्थान बन गया है जिसे दुनिया के नक्शे पर भी स्थापित कर दिया गया है। अब अयोध्या की सुंदरता और शुद्धता देखने दुनियाभर से मक्तों की भीड़ उमड़ आती है। वहीँ अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर भगवान राम के भव्य मंदिर तक सब कुछ बन चुका है। आज अयोध्या न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी तरक्की कर रही है, लेकिन इसी अयोध्या में 20 साल पहले कुछ ऐसा हुआ था जिसने पूरे भारत को हिला दिया था। जी हाँ,आज ही के दिन यानी 5 जुलाई को एक आतंकी हमला हुआ। वहीँ इस आतंकी हमले के बाद अयोध्या बुरी तरह सहम गया था।

ये था आतंकियों का मकसद 

20 साल पहले भगवान राम की नगरी अयोध्या आत्मघाती हमले से दहल गई थी। वहीँ आतंकियों का मकसद अयोध्या में बने भगवान राम के अस्थायी मंदिर को रॉकेट लॉन्चर और ग्रेनाइट से उड़ाने की थी। लेकिन, उस समय मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। साथ ही, पांच आतंकियों को जहन्नुम पहुंचा दिया था। 

आतंकियों का किया गया सफाया 

दरअसल,मंगलवार के दिन यानीं  5 जुलाई को अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान राम भक्त अस्थाई मंदिर के दर्शन कर रहे थे। तभी अचानक पांच आतंकी गेट पर पहुंचे और भयंकर धमाका कर डाला। इस दौरान बैरिकेडिंग पूरी तरह टूट गई। लोगों में भगदड़ मच गई। इतना ही नहीं इस दौरान आतंकियों ने गोलियां भी चलानी शुरू कर दीं, जिसमें दो आतंकियों का मकसद भगवान राम के टेंट को उड़ाना था। यहीं सुरक्षाकर्मियों ने उनके मकसद को नाकाम करते हुए उन्हें हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।

UP Weather Today: सावधान! UP में देखने को मिलेगा कुदरत का कहर, आंधी- तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, जानिए IMD का पूर्व अनुमान

Tags:
Advertisement
Advertisement
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
हल्दी और अदरक का जूस साथ मे पीने से क्या होता है? स्विजरलैंड में दिखाई सारा ने अदाएं, ये फोटोज देख दिल हार बैठेंगे आप सुबह खाली पेट कीवी खाने से क्या होता है? सावन मे ब्रह्म मुहूर्त के समय कर ले ये काम, घर मे होने लगेगी धन की बारिश सावन में तुलसी के साथ नही करे ये गलती, भोलेनाथ हो जाएंगे आप पर क्रोधित