Categories: विदेश

Video: SCO Summit में पाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती, पुतिन से हाथ मिलाने के लिए भागते रहे शहबाज

Shahbaz Sharif Viral Video: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ का यह वीडियो संगठन की ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी के दौरान का है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी के दौरान प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए बेचैन नज़र आए।

Published by Divyanshi Singh

SCO Summit 2025: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन चीन के तियानजिन में किया गया है। इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन जैसे दिग्गज नेताओं समेत दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ (Shahbaz Sharif ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा है वीडियो

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ का यह वीडियो संगठन की ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी के दौरान का है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी के दौरान प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए बेचैन नज़र आए। अब उनकी बेचैनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Post

SCO Summit 2025: क्या चीन के साथ अच्छे हो रहे हैं सम्बन्ध? 1 साल के अंदर चीनी राष्ट्रपति के साथ PM मोदी की दुसरी बैठक

पुतिन से मिलने के लिए दिखे बेताब

वायरल वीडियो में, ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ी के बाद राष्ट्रपति पुतिन चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ भी शामिल हैं। यहाँ पुतिन आगे बढ़ते हैं और सिर हिलाकर नेताओं का अभिवादन स्वीकार करते हैं। तभी अचानक शाहबाज़ शरीफ पीछे की पंक्ति से तेज़ी से आगे आते हैं और पुतिन की ओर हाथ बढ़ाते हैं। हालाँकि, तब तक पुतिन आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन फिर वह पीछे मुड़कर शाहबाज़ से हाथ मिलाते हैं।

बर्बाद हो जाएगा अमेरिका…,टैरिफ हटाने के कोर्ट के फैसले पर भड़क गए ट्रंप, 14 अक्टूबर को मिल सकती है खुशखबरी

इमरान खान ने बढ़ाया था दोस्ती का हाथ

बता दें कि पाकिस्तान पिछले कुछ सालों से रूस से दोस्ती के लिए बेताब है। इसकी शुरुआत इमरान खान सरकार के दौरान हुई थी। इमरान खान ने अपनी रूस यात्रा के लिए वही दिन चुना था जब पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया था। इमरान खान की रूस यात्रा 21 फरवरी 2022 को हुई और अगले ही दिन रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। इसके बाद शाहबाज़ शरीफ कई मौकों पर पुतिन से मिल भी चुके हैं। उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता भी दिया गया है।

ट्रंप के टैरिफ के बाद पहली बार एक साथ सामने आए तीन सुपरपावर! तस्वीर देख दंग रह गए अमेरिकी

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026