Categories: विदेश

‘वो तुम्हे बर्बाद कर देंगे’, Trump ने जेलेंस्की को दे दिया बड़ा सदमा; अगर नहीं किया सरेंडर तो यूक्रेन में मचेगी तबाही

Donald Trump: ट्रंप ने कथित तौर पर ज़ेलेंस्की से कहा कि अगर यूक्रेन रूस के साथ समझौता नहीं करता है, तो "पुतिन तुम्हें बर्बाद कर देंगे. उन्होंने यूक्रेनी युद्ध के नक्शे एक तरफ फेंकते हुए कहा, "यह लाल रेखा क्या है? मुझे नहीं पता कि यह कहां है.

Published by Heena Khan

Russia Ukraine War: एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति चर्चाओं में आ गए हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच 17 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि यह मुलाकात तनाव से भरी हुई मुलाकात थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुलाकात के दौरान कई बार “शोरगुल और आक्रामक भाषा” का इस्तेमाल किया गया, जिसमें ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयानों को लगभग हूबहू दोहराया. ट्रंप ने कथित तौर पर ज़ेलेंस्की से कहा कि अगर यूक्रेन रूस के साथ समझौता नहीं करता है, तो “पुतिन तुम्हें बर्बाद कर देंगे. उन्होंने यूक्रेनी युद्ध के नक्शे एक तरफ फेंकते हुए कहा, “यह लाल रेखा क्या है? मुझे नहीं पता कि यह कहां है.”

Related Post

सब कुछ खत्म हो जाएगा- Trump

इस दौरान ट्रंप ने यूक्रेन को पूरा डोनबास क्षेत्र रूस को सौंपने की सलादी और कहा कि पुतिन को कुछ न कुछ ज़रूर मिलेगा; उन्होंने कुछ क्षेत्र जीत लिया है. सूत्रों की माने तो ट्रंप पुतिन के शब्दों को उद्धृत कर रहे थे. यूरोपीय अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप ने बैठक में बार-बार कहा कि पुतिन ने उनसे कहा था कि यह “युद्ध नहीं, बल्कि एक विशेष अभियान” है. ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से कहा कि उन्हें अभी समझौता करना होगा, वरना सब कुछ खत्म हो जाएगा. बैठक में शामिल एक यूरोपीय अधिकारी ने कहा, “ट्रंप वही दोहरा रहे थे जो पुतिन ने उन्हें एक दिन पहले फ़ोन पर कहा था.”

यूक्रेन को मिला बड़ा झटका

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में अमेरिका से लंबी दूरी की टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों का अनुरोध करने आया था, लेकिन ट्रंप ने इस प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया, जिसके बाद यूक्रेन को एक और झटका लगा. जिसकी वजह से यूक्रेन की निराशा और बढ़ गई. जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ज़ेलेंस्की को फटकार लगाते हुए कहा कि वह अमेरिका के प्रति पर्याप्त कृतज्ञता नहीं दिखा रहे हैं. यह दर्शाता है कि ट्रंप सार्वजनिक रूप से कुछ और निजी तौर पर कुछ और कहते हैं. कुछ ही दिन पहले, वह रूस को यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने की धमकी दे रहे थे.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026