WhatsApp, YouTube Banned in Russia: टेलीग्राम पर बैन के बाद रूस की पुतिन सरकार ने अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्ती शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp, YouTube, Instagram और Facebook जैसे पॉपुलर अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रूस में ब्लॉक कर दिए गए है. बताया जा रहा है कि लोग इन पॉपुलर ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है. बुधवार को रूस ने पॉपुलर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को ब्लॉक कर दिया है.
सरकार ऐसा लोगों को सरकारी प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा देने के लिए कर रही है. रूस की रेगुलेटरी बॉडी, रोसकोम्नाडज़ोर ने सिक्योरिटी चिंताओं का हवाला देते हुए टेलीग्राम पर बैन लगाने का फैसला किया था. अब बड़े अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी ब्लॉक कर दिया गया है. इन वेबसाइट्स के डोमेन नेम रूस के नेशनल डोमेन नेम सिस्टम (DNS) से हटा दिए गए है.
IND vs PAK: बाबर आजम का स्ट्राइक रेट बनेगा सबसे बड़ा सिरदर्द? जानिए पाकिस्तान की 5 कमजोरियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन सरकार ने न सिर्फ बड़े अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बल्कि इंटरनेशनल मीडिया ऑर्गनाइज़ेशन को भी बैन कर दिया है. जिन वेबसाइट्स पर असर पड़ा है उनमें BBC डॉयचे वेले रेडियो फ्री यूरोप और रेडियो लिबर्टी शामिल है. इसके अलावा एनॉनिमस ब्राउज़िंग के लिए इस्तेमाल होने वाले टोर ब्राउजर को भी ब्लॉक कर दिया गया है.
नेशनल DNS सिस्टम का इस्तेमाल करना जरूरी
रूस में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को देश के नेशनल DNS सिस्टम का इस्तेमाल करना जरूरी है. यह सिस्टम रोसकोम्नाडज़ोर नाम की एक सरकारी एजेंसी की देखरेख में काम करता है. इसका काम “सॉवरेन इंटरनेट” कानून के तहत इंटरनेट कंट्रोल लागू करना है.
Anaya Bangar: अनाया बांगड़ कराने जा रही जेंडर-रिसाइनमेंट सर्जरी, शरीर में होंगे ये बदलाव, जानें ये क्या होता है?
रूस ने यह कदम क्यों उठाया?
कई रिपोर्ट्स बताती है कि रूस ने देश में विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मीडिया वेबसाइट्स का इस्तेमाल लगभग खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है. हालांकि इससे रूस के लोग कई ग्लोबल सर्विसेज और न्यूज सोर्स से कट गए है.
WhatsApp कॉलिंग फ़ीचर पहले ही बैन
गौर करने वाली बात है कि रूस में कई WhatsApp सर्विसेज पहले से ही बैन है. पिछले साल WhatsApp और Telegram के कॉलिंग फ़ीचर्स को ब्लॉक कर दिया गया था. दिसंबर में रूस ने Apple के FaceTime और Snapchat पर भी बैन लगा दिया था.