बिना देर किए जल्द ही घूम आएं थाईलैंड, अगले साल से जोड़ना पड़ सकता है अतिरिक्त खर्च

थाईलैंड सरकार (Thailand Government) जल्द ही देश में आने वाले सभी विदेशी यात्रियों से टूरिज्म टैक्स (Tousrism Tax) वसूलने की तैयारी कर रही है. यह टैक्स लगभग 820 रुपये होगा, जिसका उपयोग पर्यटन सुविधाओं में सुधार करने और विदेशी पर्यटकों (Foreign tourists)के लिए बीमा प्रदान करने में किया जाएगा.

Published by DARSHNA DEEP

Thailand Tourist Tax: थाईलैंड एक ऐसा देश जिससे हर कोई भारतीय बेहद ही पसंद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, अगले साल से थाईलैंड में  ‘टूरिस्ट टैक्स’ लगने वाला है. तो आइए जानते हैं, इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में. 

क्या है नया टूरिज्म टैक्स ?

थाईलैंड सरकार हर विदेशी यात्री से 300 बाट यानी लगभग 820 रुपये  का टूरिज्म टैक्स वसूलने की योजना बनाने में जुटी हुई है. इस टैक्स से जमा होने वाली धनराशि का इस्तेमाल पर्यटन सुविधाओं में सुधार करने और विदेशी पर्यटकों के लिए बीमा प्रदान करने में किया जाएगा. 

क्या होगी टैक्स की दर:

पहले हवाई मार्ग से 300 बाट और ज़मीन और फिर समुद्र से 150 बाट लेने की योजना थी, लेकिन अब इसे सभी यात्रियों के लिए समान रूप से 300 बाट कर दिया गया है.

लागू करने की योजना:

हालांकि साल 2020 में इस योजना पर काम किया जा रहा था, लेकिन देश के नए पर्यटन मंत्री अट्ठाकोर्न सिरिलत्तयाकोर्न ने इसे अपने कार्यकाल में लागू करने की पुष्टि की है. फिलहाल अभी इसकी कोई तय तारीख घोषित नहीं की गई है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टैक्स साल 2026 के अंत तक लागू किया जा सकता है.

Related Post

भारतीय यात्रियों पर क्या होगा असर?

थाईलैंड की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या हाल के सालों में तेजी से बढ़ी है. वीजा छूट नीति की वजह से पिछले साल 2024 में 21 लाख भारतीय पर्यटक थाईलैंड पहुंचे थे, जो एक अद्भुत रिकॉर्ड है. 

टूरिज्म टैक्स लागू होने से कैसा होगा असर?

टूरिज्म टैक्स लागू होने से यात्रियों के खर्चे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हर यात्री पर लगभग 800-900 रूपये का अतिरिक्त खर्च आएगा. इसके अलावा सरकार यात्रियों से टैक्स को वसूलने का भी काम करेगी. 

तो अगर आप भी बजट फ्रेंडली यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर है कि 2026 में टैक्स लागू होने से पहले ही जल्द ही थाईलैंड घूम लें, नहीं तो आपको अपने बजट में यह अतिरिक्त खर्च जोड़ना पड़ सकता है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026