Categories: विदेश

PAK News: संघर्ष में पाक सेना को जीत मिली…Operation Sindoor पर झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहा PAK, शहबाज-मुनीर के बाद जाने किसने उगला जहर?

Pakistan Independence Day: पड़ोसी देश पाकिस्तान में आवाम से झूठ बोलना और भारत के हाथों ऑपरेशन सिंदूर में मिली हार को छिपाना जैसे आदत बन गई है। अब इसी कड़ी में वहां के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी जमकर झूठ बोला है।

Published by Shubahm Srivastava

Pakistan Independence Day: पड़ोसी देश पाकिस्तान में आवाम से झूठ बोलना और भारत के हाथों ऑपरेशन सिंदूर में मिली हार को छिपाना जैसे आदत बन गई है। पीएम शहबाज, उनका पूरा मंत्रिमंडल, आसिम मुनीर और उनकी सेना अभी तक पाक की आवाम से झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में वहां के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी जमकर झूठ बोला है। 

जरदारी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर अटैक करके गलत किया, लेकिन पाक ने भी इसका अच्छी तरह जवाब दिया। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर का भी जिक्र किया।

भारत ने आक्रामण करके गलत किया – जरदारी

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, जरदारी ने कहा, “भारत ने हमला करके गलत किया, लेकिन पाकिस्तान ने साहस और संयम से जवाब दिया। दुनिया को भी पता चल गया है कि हमारा देश शांति चाहता है, लेकिन अपनी अखंडता की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। हम किसी के दबाव में नहीं झुकते और न ही कभी झुकेंगे।”

ऑपरेशन सिंदूर पर बोला झूठ

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर भी जमकर झूठ बोला। जरदारी ने कहा कि, भारत के साथ हुए संघर्ष में पाक सेना को जीत मिली। भारत के साथ हुए संघर्ष की जीत ने हमें याद दिलाया कि सभी एकजुट हैं। हम सभी का एक ही लक्ष्य है।

Related Post

कश्मीर को लेकर भी उगला जहर

हर पाकिस्तानी नेता की तरह ज़रदारी ने भी अपने बयान में कश्मीर का ज़िक्र किया। जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कश्मीर का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा, “हम सब कश्मीर के साथ हैं। उनका साहस और न्याय के लिए संघर्ष हमारे दिल के बहुत क़रीब है। पाकिस्तान उनके आत्मनिर्णय के अधिकार को हासिल होने तक अपना अटूट कूटनीतिक, नैतिक और राजनीतिक समर्थन जारी रखेगा।”

बता दें कि जरदारी ने पाकिस्तान की झूठी तारीफ करते हुए कहा कि उनके देश ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। अगर ऑपरेशन सिंदूर की बात करें तो इस दौरान भारत ने सौ से ज़्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय शहरों पर हमले की नाकाम कोशिश की थी।

Trump-Putin Meeting: बहुत जल्द मिलेंगे दुनिया के 2 खूंखार तानाशाह, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर आएगा बड़ा अपडेट

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

सभी व्यापार समझौतों की जननी – भारत-ईयू के लिए एक विशाल छलांग

नई दिल्ली, जनवरी 30: भारत और ईयू मिलकर 2 अरब लोगों, वैश्विक जीडीपी का 25% और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा हैं। दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक विशाल कदम है। जबकि व्यापार चर्चा लगभग दो दशकों से हो रही थी, 2022 से अधिक गहन चर्चा शुरू हुई और 27 जनवरी 2026 को संपन्न हुई। भू-राजनीतिक और रणनीतिक प्रभाव डॉ. विकास गुप्ता, सीईओ और मुख्य निवेश रणनीतिकार, ओमनीसाइंस कैपिटल के अनुसार भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की स्थिति को देखते हुए, भारत-ईयू एफटीए प्रतीकात्मक है क्योंकि भारत अमेरिका को निर्यात की जाने वाली अधिकांश वस्तुओं के लिए अन्य बाजार खोजने में सक्षम है। इसे चीन पर निर्भरता कम करने के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पुनर्गठन पहलों के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए। यह समझौता अमेरिका को पीछे धकेलेगा और दिखाता है कि भारत कृषि और डेयरी तक पहुंच पर समझौता नहीं करेगा क्योंकि बड़ी किसान आबादी इन क्षेत्रों पर निर्भर है। सकारात्मक रूप से लिया जाए तो यह दर्शाता है कि भारत उच्च-स्तरीय उत्पादों, जैसे वाइन, या विशिष्ट कृषि उत्पादों, जैसे कीवी आदि तक पहुंच देने के लिए तैयार है। यह एक टेम्पलेट हो सकता है जिसके साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हो सकता है। समझौते की मुख्य विशेषताएं ईयू के दृष्टिकोण के अनुसार, ईयू द्वारा निर्यात की जाने वाली 96% वस्तुओं पर कम या शून्य टैरिफ होगा, जबकि भारतीय दृष्टिकोण यह है कि 99% भारतीय निर्यात को विशेषाधिकार प्राप्त पहुंच मिलेगी। लाभान्वित होने वाले प्रमुख क्षेत्र फुटवियर, चमड़ा, समुद्री उत्पाद और रत्न-आभूषण एफटीए से कई भारतीय क्षेत्रों को लाभ होने की संभावना है। ईयू लगभग 100 अरब डॉलर मूल्य के फुटवियर और चमड़े के सामान का आयात करता है। वर्तमान में, भारत इस श्रेणी में ईयू को लगभग 2.4 अरब डॉलर का निर्यात करता है। समझौता लागू होने के तुरंत बाद टैरिफ को 17% तक उच्च से घटाकर शून्य कर दिया जाएगा। इससे समय के साथ भारतीय कंपनियों को बड़ा बाजार हिस्सा हासिल करने में सहायता मिलनी चाहिए। एक अन्य क्षेत्र समुद्री उत्पाद है (26% तक टैरिफ कम किए जाएंगे) जो 53 अरब डॉलर का बाजार खोलता है जिसका वर्तमान निर्यात मूल्य केवल 1 अरब डॉलर है। रत्न और आभूषण क्षेत्र जो वर्तमान में ईयू को 2.7 अरब डॉलर का निर्यात करता है, ईयू में 79 अरब डॉलर के आयात बाजार को लक्षित कर सकेगा। परिधान, वस्त्र, प्लास्टिक, रसायन और अन्य विनिर्माण क्षेत्र परिधान और वस्त्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां भारत को शून्य टैरिफ और 263 अरब डॉलर के ईयू आयात बाजार तक पहुंच मिल सकती है। वर्तमान में, भारत ईयू को 7 अरब डॉलर का निर्यात करता है। यह इस क्षेत्र में भारतीय निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़ावा हो सकता है। प्लास्टिक और रबर एक अन्य ईयू आयात बाजार है जिसकी कीमत 317 अरब डॉलर है जिसमें भारत की वर्तमान हिस्सेदारी केवल 2.4 अरब डॉलर है। रसायन एक अन्य क्षेत्र है जो 500 अरब डॉलर के ईयू आयात बाजार के लायक है जहां भारत को विशेषाधिकार प्राप्त पहुंच मिलती है।…

January 30, 2026

एसएससी एमटीएस हवलदार सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी, यहां जानें परीक्षा की तारीख और डाउनलोड करने का तरीका

SSC MTS exam date 2026: भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कुल…

January 30, 2026

UPSC IPS Story: कौन है IPS आकाश कुलहरि, जिन्होंने पहली बार में क्रैक किया UPSC, जानें उनकी कहानी

UPSC IPS Story: IPS आकाश कुलहरि की कहानी दिखाती है कि कमजोर शुरुआत भी सफलता…

January 30, 2026