Categories: विदेश

PM Modi Japan Visit 2025: क्या है दारुमा गुड़िया? जो जापान में PM मोदी को मिली भेंट

Modi Gifted Daruma Doll: जापान के टोक्यो स्थित शोरिनज़ान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेवरेंड सेशी हिरोसे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पारंपरिक जापानी गुड़िया, 'दारुमा गुड़िया' भेंट की। ऐसा माना जाता है कि यह गुड़िया सौभाग्य लाती है।

Published by Shivani Singh

Daruma Doll Meaning: जब परंपरा, संस्कृति और कूटनीति एक साथ मिलती हैं, तो दृश्य कुछ ऐसा ही होता है जो दृश्य फिलहाल जापान से देखने को मिल रही हैभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर हैं और यह दौरा कई मामलों में ख़ास है। टोक्यो के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में स्थित शोरिनजान दारुमा-जी मंदिर में एक ऐसा ही पल तब देखने को मिला, जब मंदिर के मुख्य पुजारी रेवरेंड सेशी हिरोसे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जापान की पारंपरिक “दारुमा गुड़िया” भेंट की। यह नन्ही सी गुड़िया दिखने में जितनी साधारण लगती है, उसका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व उतना ही गहरा हैआइए जानते हैं आखिर इस आध्यात्मिक गुड़िया की खासियत क्या है ?

जापान के टोक्यो स्थित शोरिनज़ान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेवरेंड सेशी हिरोसे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पारंपरिक जापानी गुड़िया, ‘दारुमा गुड़िया’ भेंट की। ऐसा माना जाता है कि यह गुड़िया सौभाग्य लाती है।

क्या है दारुमा गुड़िया?

दारुमा गुड़िया एक खोखली, गोल, पारंपरिक जापानी गुड़िया है, जो बौद्ध धर्म की ज़ेन परंपरा के संस्थापक बोधिधर्म पर आधारित है। यह गुड़िया आमतौर पर लाल रंग की होती है और भारतीय भिक्षु बोधिधर्म को दर्शाती है, लेकिन क्षेत्र और कलाकार के आधार पर इनके रंग और डिज़ाइन में काफ़ी अंतर होता है।

PM Modi Japan Visit: भारत में करें निवेश, कई गुना बढ़ती है पूंजी…जापान से PM मोदी का Trump को करारा जवाब

इसका क्या है महत्व?

यह मान्यता है कि यह दारुमा गुड़िया सौभाग्य लाती है और जापानी कहावत में यह “सात बार गिरो, आठ बार उठो” को चरितार्थ करती है। परंपरागत रूप से, जापानी लोग कोई भी लक्ष्य निर्धारित करने से पहले एक आँख पर रंग लगाते हैं। वहीं, दूसरी आँख तब तक खाली रहती है जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता। यह आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की याद दिलाती है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं। इस दौरान वह 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इससे पहले, उन्होंने जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की।

अमेरिका के B-2 बमवर्षक की सामने आ गई बड़ी खामी! ऐसे कर सकेंगे Trump के खतरनाक हथियार को ट्रैक

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026