Categories: विदेश

पाकिस्तान में किस उम्र में निकाह नामा साइन कर देती हैं लड़कियां? फिर बन जाती हैं दो बच्चों की मां

Pakistani Women: जहाँ एक तरफ भारत में बाल विवाह को अपराध के रूप में देखा जा सकता है वहीँ पाकिस्तान में लड़कियों की जल्दी शादी कर देना अच्छा माना जाता है। पाकिस्तान में लड़कियों की शादी कम उम्र में कर दी जाती है जो चर्चा का एक विषय बना हुआ है।

Published by Heena Khan

Pakistan Marriage age: जहाँ एक तरफ भारत में बाल विवाह को अपराध के रूप में देखा जा सकता है वहीँ पाकिस्तान में लड़कियों की जल्दी शादी कर देना अच्छा माना जाता है। पाकिस्तान में लड़कियों की शादी कम उम्र में कर दी जाती है जो चर्चा का एक विषय बना हुआ है। कई ऐसी अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट हैं जिन्होंने ऐसा दावा किया है कि, पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लड़कियों की शादी जल्दी कर दी जाती है, जिसकी वजह से वो जल्दी माँ भी बन जाती हैं। इससे न केवल उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि उनकी स्थति काफी खराब हो जाती है। कम उम्र में ही उन पर तरह तरह की जिम्मेदारियां थोप दी जाती हैं। 

कितनी उम्र में हो जाती है शादी

यूनिसेफ और पाकिस्तान जनसांख्यिकी एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में लगभग 21% लड़कियों की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले कर दी जाती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह संख्या और भी ज्यादा है। रिपोर्ट्स में कहा गया हैं कि पाकिस्तान में बाल विवाह रोकने के लिए कानून तो मौजूद हैं, लेकिन उनका सही ढंग से पालन नहीं किया जाता है। वहीँ पंजाब और सिंध जैसे प्रांतों ने विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष ही तय की है। जबकि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे क्षेत्रों में यह आयु अभी भी 16 साल मानी जाती है।

क्या है डिजिटल रेप? दरिंदे अपना रहे ये तरीका, बलात्कार से कितना है अलग

Related Post

कम उम्र में ही बन जाती हैं माँ

आपकी जानकारी के लिए बता दें, यूनिसेफ की 2023 की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ कि पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लड़कियां 20 साल की उम्र तक एक या दो बच्चों की मां बन चुकी होती हैं। वहीँ रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में किशोर मातृत्व दर दक्षिण एशिया के औसत से कहीं ज्यादा है। 15 से 19 वर्ष की आयु के बीच लगभग 8% कम उम्र की लड़कियाँ माँ बन चुकी हैं। कम उम्र में माँ बनने का सबसे बड़ा जोखिम यह है कि न तो माँ का शरीर पूरी तरह विकसित हो पाता है और न ही उसे शिक्षा जैसी सुविधाएँ मिल पाती हैं। 

रावण का रूप धारण कर कृष्ण जैसे बेटा चाहती है मुस्कान, जेल में बैठे जाहिर की इच्छा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026