Home > विदेश > Pakistan Bomb Blast: जुमे की नमाज बन गई कब्रिस्तान, पाकिस्तान की राजधानी में खौफनाक बम ब्लास्ट; मौत का तांडव – इमरजेंसी घोषित!

Pakistan Bomb Blast: जुमे की नमाज बन गई कब्रिस्तान, पाकिस्तान की राजधानी में खौफनाक बम ब्लास्ट; मौत का तांडव – इमरजेंसी घोषित!

Pakistan Bomb Blast | Pakistan Blast | Islamabad Bomb Blast:पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को बम धमाका हुआ. इस धमाके में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. मीडिया चैनल जियो न्यूज के अनुसार, यह बम धमाका तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में हुआ है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: February 6, 2026 4:24:05 PM IST



Pakistan Bomb Blast | Pakistan Blast | Islamabad Bomb Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में जोरदार बम धमाका हो गया. इस धमाके में 50 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है. वहीं 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. फिलहाल 12 लोगों के मारे जाने की खबर की पुष्टि हो गई है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएम) और सीडीए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. 

आत्मघाती हमले की आशंका

बता दें कि, धमाकों की तस्वीर भी सामने आ चुकी है. तस्वीरों में शव इधर-उधर पड़े हुए नजर आ रहे हैं. इस हमले को आत्मघाती हमला बताया गया है. पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंच गई है. सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है. धमाके की जांच भी शुरु कर दी गई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह धमाका कसर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में हुआ है. बता दें कि, इस मस्जिद को इस्लामाबाद का बड़ा मस्जिद भी कहा जाता है. घटना के बाद कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं. जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं. ब्लास्ट के बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. 

मस्जिद पर कैसे हुआ हमला?

मस्जिद में लोग करीब 1 बजे दोपहर को नमाज पढ़ने के लिए जुटने लगे थे. इसी दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने वहां पर आकर जोरदार बम धमाका कर दिया. इस्लामाबाद पुलिस के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर अफगानिस्तान से जुड़ा हुआ था. हमले के पीछे टीटीपी का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, तहरीक ए इंसाफ ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. 

वॉशिंगटन पोस्ट में हुई छंटनी, शशि थरूर के बेटे का भी कटा पत्ता, शेयर की आपबीती

शिया मस्जिद में धमाका

जानकारी के मुताबिक, तरलाई के जिस मस्जिद में हमला हुआ है. वह शिया समुदाय का मशहूर मस्जिद माना जाता है. पाकिस्तान में शिया समुदाय की आबादी करीब 2 करोड़ है. यह पाकिस्तान की कुल आबादी का करीब 10 से 12 प्रतिशत है. नवंबर 2025 के बाद इस्लमाबाद में यह दूसरा बड़ा धमाका है. नवंबर 2025 में इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर यह धमाका हुआ था. जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी. जिसमें करीब 36 लोग घायल हुए थे. जिसकी जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान ने ली थी. 

Advertisement