Categories: विदेश

खालिदा जिया का कहां हुआ नमाज-ए-जनाजा, किसकी क्रब के पास किया गया सुपुर्द-ए-खाक, बेटे को एस. जयशंकर ने दिया PM Modi का शोक संदेश

Khaleda Zia Funeral News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की.

Published by Hasnain Alam

Khaleda Zia Funeral: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले खालिदा जिया की नमाज-ए-जनाजा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे थे.

इस दौरान एस. जयशंकर ने खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की. उन्होंने पीएम मोदी का शोक संदेश भी तारिक रहमान को सौंपा.

बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने क्या कहा?

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ढाका में लोगों की तरफ से संवेदना जताई.”

उन्होंने आगे लिखा-  “भारत सरकार ने बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया, लोकतंत्र में उनके योगदान को पहचाना और आने वाले चुनाव (फरवरी 2026) के जरिए बांग्लादेश में लोकतांत्रिक बदलाव के बाद संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद जताई.”

Related Post

अंतिम संस्कार में पाकिस्तान से कौन पहुंचा?

वहीं पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. वहीं नेपाल के विदेश मंत्री बाला नंद शर्मा अपनी सरकार की ओर से पूर्व बेगम खालिदा जिया के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे थे.

बता दें कि खालिदा जिया को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. उन्हें उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफन किया गया.

तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया

इससे पहले 23 नवंबर को खालिदा जिया का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खालिदा जिया का मंगलवार सुबह 6 बजे ढाका में निधन हो गया था. वे 80 साल की थीं. जिया पांच बार मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रहीं, तीन बार प्रधानमंत्री और दो बार विपक्ष की नेता की जिम्मेदारी निभाई.

गौरतलब है कि खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान हाल ही में 17 सालों के बाद बांग्लादेश पहुंचे हैं. ऐसे में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले वहां की राजनीति गरमा गई है.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Samruddhi Expressway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को…

April 1, 2026

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े नहीं पहनते क्योंकि यह उनके लिए पूर्ण त्याग, अपरिग्रह,…

April 1, 2026

Property Rule Change: छोटे खरीदारों को राहत, PAN सीमा हुई दोगुनी; यहां जानें सारी डिटेल्स

Real estate rule change India 2026: अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा…

April 1, 2026

Rajendra Bharti case: बैंक घोटाले में फंसे दतिया के कांग्रेस विधायक, राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Rajendra Bharti case:  मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की…

April 1, 2026

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026