Categories: विदेश

पहले बड़ा सैन्य अधिकारी, फिर टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट…एक के बाद एक अपने ही लोगों को निशाना बना रहे हैं जिनपिंग, जाने क्या है मामला?

बता दें कि सेंट्रल मिलिट्री कमीशन चीनी सेना की सर्वोच्च कमान है, जिसके अध्यक्ष राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। चीनी सेना में रैंक के क्रम में सबसे युवा जनरल मियाओ पिछले साल नवंबर से अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के लिए जांच के दायरे में हैं।

Published by Shubahm Srivastava

China Latest News : भारत के पड़ोसी देश चीन में इस वक्त बड़ी उठा पटक तल रही है। वहां की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में इस वक्त खौफ का माहौल बना हुआ है। सभी को डर है कि कहीं उन्हें उनकी कुर्सी न गवानी पड़ जाए। असल में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों तेजी से कई बड़े अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। हाल ही में जिनपिंग ने पीएलए के एक बड़े ऑफिसर और टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) से बाहर कर दिया है। इस कदम के बाद देश में हड़कंप मचा हुआ है। 

हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, चीनी नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल ली हानजुन और देश के राष्ट्रीय परमाणु निगम के उप मुख्य अभियंता लियू शिपेंग को एनपीसी से निकाल दिया गया है।

पद से हटाने के लिए हुआ मतदान

रिपोर्ट्स के मुताबिक ली उन सेना जनरलों और रक्षा उद्योग के कुछ अधिकारियों में शामिल हैं जिनके खिलाफ हाल ही में कार्रवाई की गई है। इसमें कहा गया है कि ली और लियू की एनपीसी सदस्यता समाप्त कर दी गई है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि एनपीसी स्थायी समिति ने शुक्रवार को अपने सत्र के समापन के दौरान शीर्ष जनरल मियाओ हुआ को केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के सदस्य के पद से हटाने के लिए भी मतदान किया।

Related Post

जिनपिंग का बड़ा कदम

जानकारी के लिए बता दें कि सेंट्रल मिलिट्री कमीशन चीनी सेना की सर्वोच्च कमान है, जिसके अध्यक्ष राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। चीनी सेना में रैंक के क्रम में सबसे युवा जनरल मियाओ पिछले साल नवंबर से अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के लिए जांच के दायरे में हैं। उन्हें इस साल अप्रैल में एनपीसी से निकाल दिया गया था।

 चीन की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब वह अपनी सेना को मजबूत करने में लगा हुआ है। जिनपिंग का यह कदम पीएलए में उनके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

स्वात नदी के तेज बहाव में बहे एक ही परिवार के 18 लोग, 7 की हुई मौत…दिल दहला देने वाला Video आया सामने

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026

Vivek Sinha salary rumor: ‘विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर 2’ की फीस पर तोड़ी चुप्पी, 1 करोड़ की अफवाह का किया खुलासा

Vivek Sinha salary rumor: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय…

April 10, 2026

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026