Categories: विदेश

इजराइल ने कतर की सुरक्षा व्यवस्था में कैसे लगाई सेंध? अंदर की बात जान अमेरिका भी सन्न!

Israel Strikes Qatar: कतर को तकनीकी रूप से मिडिल ईस्ट का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है, फिर भी इजराइल ने यहां हवाई हमले कर दिए।

Published by Sohail Rahman

Qatar Security System: इजराइल ने पिछले दिनों कतर की राजधानी दोहा पर हमला कर दिया. आपको जानकारी के लिए बता दें कि हमास (Hamas) ने 7 अक्टूबर, 2023 को  इजराइल पर हमला किया, उसके बाद से इजराइल ने गाजा पर आक्रमण (Israel Attack on Gaza) किया है और ईरान और सीरिया सहित पांच देशों पर हमला किया है. इन दो वर्षों में, 2012 से हमास के राजनीतिक कार्यालय की मेजबानी के बावजूद कतर इजराइल के रडार से दूर रहा है. यहां तक कि इजराइल ने हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया (ismail haniyeh) की हत्या की, जो बरसों तक कतर में रह रहा था. इजराइल ने कतर को अलग-थलग करने से परहेज किया.

इजराइल ने कतर पर किए 10 हमले (Israel Strikes Qatar)

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कतर एक छोटा लेकिन बेहद समृद्ध देश है, जो हमेशा से अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर गर्व करता रहा है. इसके अलावा, अगर बात करें तो यहां दुनिया का सबसे बड़ा अमेरिकी एयरबेस (अल-उदीद) है, जहां से अमेरिका पूरे मध्य पूर्व (Middle East) पर नजर रखता है. अत्याधुनिक रडार सिस्टम, पैट्रियट मिसाइल डिफेंस, ये सभी कतर को अब तक सुरक्षित मानने के बड़े कारण थे. लेकिन हाल ही में हुए इजराइली हवाई हमले ने इस भरोसे को हिला दिया. इजराइल ने मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में लगभग 10 हमले किए. इन हमलों में कतर के एक सुरक्षा बल समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या कतर की सुरक्षा उतनी ही मजबूत है जितनी दिखती है?

तकनीकी रूप से सुरक्षित है कतर (qatar security systems)

कतर स्थित अल-उदीद एयरबेस को अमेरिकी सेना की रीढ़ माना जाता है. यहां हजारों अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और यहीं से अमेरिका के लड़ाकू विमान, ड्रोन और कमांड सिस्टम पूरे क्षेत्र को नियंत्रित करते हैं. इसके अलावा, कतर ने अपने अली-वॉर्निंग रडार सिस्टम और पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलों को स्थापित करने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए हैं. तकनीकी रूप से देखें तो कतर का नाम खाड़ी के सबसे सुरक्षित देशों में आता है. इसलिए दोहा (राजधानी) को अंतरराष्ट्रीय वार्ता और गुप्त बैठकों के लिए चुना गया है.

इज़राइल ने सुरक्षा व्यवस्था में सेंध कैसे लगाई? (How did Israel breach the security system?)

लेकिन इजराइल ने पिछले हफ्ते कतर की राजधानी दोहा पर एक के एक दस ताबड़तोड़ हमले कर सबको चौंका दिया, जिससे कतर के सबसे सुरक्षित देश होने पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिये. इजराइल ने दोहा के बीचों-बीच एक रिहायशी इमारत पर बमबारी की, जिसके बारे में इजराइल का कहना है कि वहां हमास के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. यह हमला ऐसे समय हुआ जब क़तर हमास और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौता कराने की कोशिश कर रहा था.

Related Post

सबसे हैरानी की बात यह थी कि यह सब उस शहर में हुआ जहां अमेरिकी रडार और मिसाइल रक्षा प्रणाली हमेशा अलर्ट पर रहती है. यानी, इज़राइली लड़ाकू विमानों ने न सिर्फ़ लंबी दूरी तय की, बल्कि अमेरिकी प्रणाली की मौजूदगी के बावजूद दोहा पर बम भी गिराए. अब क़तर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमेरिकी सुरक्षा गारंटी विश्वसनीय है? अगर अमेरिकी अड्डे वाला क़तर सुरक्षित नहीं है, तो दूसरे खाड़ी देशों का भरोसा कैसे बनेगा?

यह भी पढ़ें :- 

रूस ने यूक्रेन जंग को लेकर जारी शांति वार्ता रोकी, जाने क्रेमलिन ने किस वजह से लिया ये फैसला?

Nepal Political Crisis: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री होंगी सुशीला कार्की, संसद हुई भंग

Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026