Categories: विदेश

इजराइली हमले की कतर को पहले से थी जानकारी? अंदर की बात जान पूरा Middle East हैरान!

Israel Strikes Qatar: कतर की राजधानी दोहा पर इजराइली हमले के बाद भू-राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस हमले के बारे में इजराइल, कतर और अमेरिका को इसकी जानकारी थी.

Published by Sohail Rahman

Israel Strikes Qatar Latest News: इजराइल ने हाल ही में खाड़ी देश कतर की राजधानी दोहा में हमास नेताओं को निशाना बनाकर एक भीषण हमला (Israel Strikes Qatar) किया. इस हमले के बाद ये सवाल उठने लगे कि क्या इस हमले के बारे में अमेरिका, इजराइल और कतर सबको इसकी जानकारी थी? सोशल मीडिया पर लगातार इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसके बारे में विषेशज्ञों का कहना है कि इस हमले के बारे में इज़राइल, अमेरिका और कतर को पता था. लेकिन, न तो अमेरिका और न ही कतर ने दोहा में हमास नेतृत्व (Hamas) को निशाना बनाकर किए गए इस दुस्साहसिक इज़राइली हमले (Israel Strikes) को रोकने या विफल करने में कोई जल्दबाजी दिखाई.

इजराइल ने कतर को अलग-थलग करने से किया परहेज

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इज़राइल (Israel) पर किए गए हमले के बाद से इजराइल गाजा पर लगातार हमला करता आया है. इसी साल में इजराइल ने ईरान और सीरिया सहित पाँच देशों पर हमले किए हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें कि 2012 से हमास के राजनीतिक कार्यालय की मेज़बानी के बावजूद कतर इज़राइल की नज़रों से ओझल रहा है. इज़राइल ने हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया (ismail Haniyeh) की भी हत्या कर दी, जो वर्षों से कतर में रह रहे थे. इन सबके बवजूद इजराइल ने कतर को अलग-अलग थलग करने से परहेज किया.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इसको लेकर भू- राजनीतिक विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी राय प्रस्तुत की है, जिसको लेकर भू-राजनीतिक विशेषज्ञों ने तीन प्रमुख सिद्धांत प्रस्तुत किए हैं कि यह हमला संभवतः इजराइल, अमेरिका और कतर के बीच एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें सऊदी अरब की थोड़ी मदद भी शामिल थी. दोहा हमले के संबंध में इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने 7 अक्टूबर के क्रूर नरसंहार के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार लोगों को निशाना बनाया था. इस अभियान के तहत, 15 इज़राइली लड़ाकू विमानों ने उस आवासीय इमारत पर 10 बम गिराए जहाँ हमास के वरिष्ठ नेता इकट्ठा हुए थे.

Related Post

कतर ने क्या कहा?

दरअसल, विशेषज्ञों ने कतर की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए. सोशल मीडिया पर इसे महज दिखावा भी करार दिया गया. कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी (Qatar PM Sheikh Mohammed bin Abdulrahman Al-Thani) ने हाल ही में कहा कि कतर को इजराइली हमले (Israel Strikes) का जवाब देने का पूरा अधिकार है. वह अपनी सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालने वाली किसी भी लापरवाह कार्रवाई या आक्रामकता के खिलाफ कड़े कदम उठाएगा.

यह भी पढ़ें :- 

इजराइल ने कतर की सुरक्षा व्यवस्था में कैसे लगाई सेंध? अंदर की बात जान अमेरिका भी सन्न!

रूस ने यूक्रेन जंग को लेकर जारी शांति वार्ता रोकी, जाने क्रेमलिन ने किस वजह से लिया ये फैसला?

Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026