जानें क्या होता है स्लीप डिवोर्स? अच्छी नींद का वरदान या फिर रिश्ते का अभिशाप?

आप में से बहुत कम लोगों कों 'स्लीप डिवोर्स' (Sleep Divorce) के बारे में जानकारी होगी. यूरोप के देशों (Europian Countries), खासकर स्वीडन (Sweden) और नॉर्वे (Norway) जैसे नॉर्डिक देशों में 'स्लीप डिवोर्स' नाम का एक नया ट्रेंड (New Trend) पूरी दुनिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है.

Published by DARSHNA DEEP

What is Sleep Divorce: आप में से बेहद कम लोगों को स्लीप डिवोर्स के बारे में जानकारी नहीं होगी. दरअसल, यह यूरोप के देशों, खासकर स्वीडन और नॉर्वे जैसे नॉर्डिक देशों में एक नया ट्रेंड तेज़ी से पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है. जिसका सीधा-सीधा मतलब है अपनी नींद की गुणवत्ता को सुधारने के लिए पार्टनर्स का रात में अलग-अलग बिस्तर या फिर अलग से कमरे में सोना. 

क्या होता है ‘स्लीप डिवोर्स’?

‘स्लीप डिवोर्स’ मुख्य रूप से पार्टनर की खर्राटे लेने, देर तक जागने या फिर बार-बार करवट बदलने जैसी आदतों से अपनी नींद को खराब होने से बचाने के लिए शुरू किया गया है. तो वहीं, यूरोप जैसे देशों में इसे एक हेल्दी स्लीप प्रैक्टिस माना जा रहा है, जिससे लोगों को गहरी और सुकून भरी नींद बेहद ही आसानी से मिल जाती है. इस तरीके को रोज़ाना अपनाने से नींद से स्ट्रेस कम हो जाता है और आप शारीरिक रूप से काफी फीट दिखाई देते हैं. 

ताइवान की रिसर्च ने बढ़ाई चिंता

‘बीएमसी पब्लिक हेल्थ’ में प्रकाशित एक नई ताइवानी स्टडी ने इस ट्रेंड पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है. इस रिसर्च में उत्तरी ताइवान के 860 वयस्क कपल्स की नींद की आदतों और मानसिक सेहत जैसे खुशी, संतुष्टि और शांति का मु्ख्य रूप से अध्ययन किया गया. इस स्टडी के मुताबिक, अलग-अलग कमरों में सोने वाले वृद्ध कपल्स की मानसिक सेहत साथ में सोने वाले कपल्स की तुलना में बेहद ही कमजोर पाई गई. 

Related Post

तो वहीं दूसरी तरफ से रिसर्च से यह भी पता चला कि अलग सोना शारीरिक नींद को सुधारने में काफी ज्यादा मददगार साबित होता है. लेकिन यह मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने की भी कोशिश करता है. 

भावनात्मक जुड़ाव पर पड़ता है असर

हांलाकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘स्लीप डिवोर्स’ भले ही बेहतर नींद दे सकता है, लेकिन यह कपल्स के बीच इमोशनल बॉन्डिंग को एक तरह से खत्म करने का भी काम करता है. साथ में सोने से नज़दीकी, सुरक्षा और अपनापन की भावना बढ़ती है, जबकि अलग सोने से दूरी का एहसास और भी ज्यादा गहरा होने लगता है.  एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि कपल्स को एक ऐसा संतुलन बनाने की ज़रूरत है जिससे उनकी नींद भी अच्छी हो और रिश्ता भी हमेशा के लिए मज़बूत बना रहे. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026