Categories: विदेश

नेपाल सरकार ने Gen-Z पर चलवाई गोली? 9 प्रदर्शनकारियों की मौत, 100 से ज़्यादा घायल

Nepal Gen Z protests: नेपाल सरकार ने काठमांडू के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवासों के आसपास सेना तैनात कर दी गई है, ताकि प्रदर्शनकारी उनके आवासों में न घुस सकें।

Published by Divyanshi Singh

Nepal Violent protests: नेपाल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां  सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध के विरोध में हज़ारों Gen-Z युवाओं ने राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आगजनी और तोड़फोड़ हुई। सैकड़ों युवा नेपाल की संसद में घुस गए। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें छोड़ीं। पुलिस की गोलीबारी में 9 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, 100 से ज़्यादा घायल हैं।

कई इलाकों में कर्फ्यू

वहीं नेपाल सरकार ने काठमांडू के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवासों के आसपास सेना तैनात कर दी गई है, ताकि प्रदर्शनकारी उनके आवासों में न घुस सकें। संसद भवन के पास 10 से 15 हज़ार प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। केंद्रीय सचिवालय के पास भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। काठमांडू के मुख्य ज़िला अधिकारी ने बताया कि अगर हालात बिगड़ते हैं, तो सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों को रबर की गोलियां चलाने की अनुमति दी गई है।

बुलाई आपात बैठक

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है। ओली कैबिनेट ने आज शाम 6 बजे एक आपात कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसमें कोई निर्णायक फैसला लिया जा सकता है। हिंसा के बाद सरकार पर फैसला वापस लेने का दबाव है। नेपाल सरकार के खेल मंत्री संतोष पांडे ने कहा कि सरकार युवाओं की मांगों पर विचार करेगी।

Related Post

155 रुपये में मिल रही पाकिस्तान के मंत्रियों के फोन की लोकेशन, रिपोर्ट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

क्या है मामला ?

प्रदर्शनकारी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक मंदी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। विराटनगर, भरतपुर और पोखरा में भी विरोध प्रदर्शन हुए। प्रधानमंत्री केपी ओली की सरकार ने 4 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, रेडिट और एक्स जैसे 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। युवाओं का कहना है कि प्रतिबंध से पढ़ाई और कारोबार प्रभावित होगा।

भारत के पड़ोस में बगावत, संसद में घुस गए प्रदर्शनकारी

इस तरह शुरू हुआ प्रर्दशन

सरकार ने TikTok पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, इसलिए लोगों ने इस प्लेटफ़ॉर्म पर वीडियो अपलोड करके विरोध शुरू कर दिया। नेताओं के बच्चों की विलासिता और आम लोगों की बेरोज़गारी की तुलना की गई। #RestoreOurInternet जैसे कई वीडियो और हैशटैग वायरल हुए।

जनरेशन-ज़ी ने स्कूल यूनिफ़ॉर्म पहनकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, ताकि यह दिख सके कि यह युवाओं का आंदोलन है। 28 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की इजाज़त नहीं थी। उन्होंने सोशल मीडिया शुरू करने, भ्रष्टाचार रोकने, रोज़गार और इंटरनेट की सुविधा देने की मांग की।

नेपाल में Gen-Z ने क्यों छेड़ा सरकार के खिलाफ जंग? पीछे की वजह जान अमेरिका भी दंग

Divyanshi Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026