Categories: विदेश

Gen-Z नहीं UP के इस जिले की वजह से गई KP Sharma Oli की कुर्सी? नेपाल के पूर्व पीएम का बड़ा दावा

KP Sharma Oli: नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत पर ऐसा आरोप लगाया है जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।

Published by Divyanshi Singh

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में Gen-Z आंदोलनों ने केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) को पीएम पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया. अब नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. चाइना के करीबी कहे जाने वाले अब भारत को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. ओली ने  दावा किया है कि उन्हें सत्ता से इसलिए बेदखल होना पड़ा क्योंकि उन्होंने संवेदनशील मुद्दों पर भारत को चुनौती देने का साहस दिखाया था.

अपने लोकेशन का किया खुलासा 

ओली के बयान में यह भी बताया गया है कि वह इस समय नेपाली सेना की शिवपुरी बैरक में हैं. उन्होंने अपनी पार्टी के महासचिव को भेजे पत्र में भारत विरोधी बयानबाजी की है. ओली ने कहा कि अगर उन्होंने लिपुलेख, जिस पर नेपाल अपना अधिकार जताता है, पर सवाल नहीं उठाए होते, तो वह पद पर बने रहते.

अयोध्या को लेकर कही ये बात

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अयोध्या (Ayodhya) और भगवान राम (Lord Ram) पर अपने रुख की उन्हें राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ी. उन्होंने कहा, “अयोध्या में राम के जन्म का विरोध करने के कारण मुझे सत्ता गंवानी पड़ी.”

भगवान राम के बारे में क्या बोले थे केपी शर्मा ?

जुलाई 2020 में, नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दावा किया था कि भगवान राम भारतीय नहीं, बल्कि नेपाली थे. ओली ने कहा “भगवान राम का राज्य अयोध्या नेपाल में बीरगंज के पश्चिम में स्थित है और भारत ने एक विवादित अयोध्या का निर्माण किया है.”

Related Post

क्या है Lipulekh Pass विवाद ?

बता दें कि लिपुलेख दर्रा (Lipulekh Pass) विवाद भारत और नेपाल के बीच सबसे विवादास्पद सीमा विवादों में से एक है. यह कालापानी क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां दोनों देश काली नदी के उद्गम को लेकर असहमत हैं. इसे 1816 की सुगौली संधि के तहत सीमा के रूप में परिभाषित किया गया था.

कौन हैं Sushila Karki जिन्हें Gen-Z ने चुना ‘प्रधानमंत्री’, वाराणसी से है खास कनेक्शन

लिपुलेख दर्रा को लेकर क्या कहता है नेपाल ?

नेपाल का कहना है कि यह नदी लिपुलेख के उत्तर-पश्चिम में लिंपियाधुरा से निकलती है जिससे कालापानी और लिपुलेख उसके क्षेत्र में आते हैं. हालांकि, भारत का कहना है कि नदी कालापानी गांव के पास से निकलती है, जिससे यह क्षेत्र उत्तराखंड का हिस्सा बन जाता है.

ओली के इस्तीफे के बाद से नेपाल में वर्तमान में राष्ट्रपति शासन है और अंतरिम सरकार के गठन पर काम चल रहा है.

ना दुबई ना चीन इस देश में छिपे हैं केपी शर्मा ओली, खुलासे के बाद Gen-Z के उड़े होश

Divyanshi Singh

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026