Categories: विदेश

200000 लोगों के खुन से सने हैं इजरायल के हाथ! पूर्व IDF चीफ का चौंकाने वाला खुलासा

Israel Gaza Conflict: इजरायली सेना के पूर्व प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने गाजा जंग को लेकर कहा है कि इसमें अभी तक 2 लाख से ज्यादा फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.

Published by Shubahm Srivastava

Israel Gaza Conflict: इजरायल गाजा जंग को दो साल पूरे हो चुके हैं. इस संघर्ष में जान और माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है. इजरायल की IDF की तरफ से लगातार वहां पर बमबारी की जा रही है, जिसकी दुनिया भर में आलोचना हो रही है. UN से लेकर यूरोपियन देशों तक सभी ने इजरायली हमलों की आलोचना की है. वहीं अब इसी कड़ी में इजरायली सेना के पूर्व प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने इस जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है.  

एक सामुदायिक कार्यक्रम में बोलते हुए, हर्ज़ी हलेवी ने कहा कि इस युद्ध में अब तक 2 लाख से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. हलेवी ने यह भी कहा कि गाज़ा की 22 लाख की आबादी में से 10% से ज़्यादा लोग इस संघर्ष से पीड़ित हैं. आपको बता दें कि हलेवी का यह आंकड़ा गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट से काफ़ी मेल खाता है, जिसे अक्सर इजरायली सरकार हमास का प्रोपेगंडा कहकर खारिज कर देता है. 

गाजा में मौत का आकड़ा

गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई गाजा जंग में अब तक 64,718 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,63,859 से ज्यादा लोग घायल हैं. इसके अलावा हजारों लापता लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. 

Related Post

IDF के पूर्व आर्मी चीफ ने क्या कहा?

हर्ज़ी हलेवी ने ये बयान पूर्व कमांडर, आइन हाबेसोर मोशाव (कृषि सहकारी समिति) के निवासियों से बात करते वक्त दिया, जिसने दो साल पहले हमास के हमलावरों को खदेड़ने में कामयाबी हासिल की थी. हलेवी ने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों के दायरे में हम काम कर रहे हैं, लेकिन ‘कभी किसी कानूनी सलाहकार ने मेरे या मेरे अधिकारियों को रोका नहीं.’

बता दें कि कुछ वक्त पहले इजरायली मीडिया की तरफ से एक रिपोर्ट चलाई गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि, मौजूदा IDF चीफ, एयाल जामीर, ने भी हाल ही में कानूनी सलाह को नजरअंदाज कर दिया था, जिसने दुनिया के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का ध्यान खींचा था. 

ऑपरेशन बीच में छोड़कर नर्स के साथ ही शुरू हो गया पाकिस्तानी डॉक्टर, पोल खुलते ही मांगने लगा रहम की भीख

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026