Categories: विदेश

कुदरत ने ले लिया पहलगाम शहीदों का बदला! पाकिस्तान में बाढ़ से मचा हाहाकार; जा चुकी 854 लोगों की जान

Pakistan Flood: पाकिस्तान में मानसून ने ऐसी तबाही मचाई जिसके बाद कई लोगों ने अपनी जान गवा दी। दरअसल, पाकिस्तान के कई हिस्सों में लगातार मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद वहां बाढ़ ने भारी तबाही मची हुई है।

Published by Heena Khan

Pakistan Flood: पाकिस्तान में मानसून ने ऐसी तबाही मचाई जिसके बाद कई लोगों ने अपनी जान गवा दी। दरअसल, पाकिस्तान के कई हिस्सों में लगातार मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद वहां बाढ़ ने भारी तबाही मची हुई है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई इतना ही नहीं उस बाढ़ की वजह से लाखों लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। वहीँ बताया जा रहा है बाढ़ के कारण पंजाब प्रांत में भयंकर तबाही देखने को मिली, जबकि खैबर पख्तूनख्वा में भी स्थिति काफी खराब है। वहीँ बताया जा रहा है कि, पिछले 24 घंटों में ही पंजाब में 10 और खैबर पख्तूनख्वा में पाँच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ, इस साल 26 जून से अब तक पूरे पाकिस्तान में 854 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 130 बच्चे और 227 महिलाएँ शामिल हैं।

इस इलाके में सबसे ज्यादा तबाही

सूत्रों का कहना है कि, पंजाब में अब तक 20 लाख से ज़्यादा लोग इस बाढ़ से प्रभावित थे। वहीँ अब सरकार ने बताया कि अब तक 7.6 लाख लोगों और पाँच लाख से ज़्यादा मवेशियों को इस तबाही से सही सलामत निकाला जा चुका है। पाकिस्तान के लाहौर, हाफ़िज़ाबाद और मुल्तान समेत कई ज़िलों में पिछले 24 घंटों में 60 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई है। जिनमे चार इलाके ऐसे हैं जहाँ 120 मिमी से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीँ इसे लेकर पंजाब सरकार का कहना है कि ये इलाका इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।

Related Post

Ayushman card: दिल्लीवासियों के लिए गुड न्यूज, अब राशन की दुकान पर मिलेगा आयुष्मान कार्ड…इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

जानिए कहाँ का क्या हाल

वहीँ आपको बताते चलें खैबर पख्तूनख्वा में इस मानसून के दौरान अब तक 484 जाने जा चुकी हैं, बताया जा रहा है कि ये आकड़ा पूरे पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा है। पिछले 24 घंटों में यहाँ चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। राजधानी पेशावर में सिर्फ़ 24 घंटों में 41 मिमी बारिश हुई। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है और लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश में हैं।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026