Egyptian Restaurant Viral AD: मिस्र के अहमद नाडा रेस्टोरेंट ने प्रमोशनल वीडियो रिलीज कर एक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है. इस वीडियो में उन्होंने ईरान-इजरायल जंग की असली फुटेज का इस्तेमाल किया है. यह Ad 5 मार्च को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया. यह विज्ञापन मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंशन के बीच ईरानी हमलों में हुए धमाके वाली क्लिप से शुरु होता है. फिर इसके बाद फुटेज रेस्टोरेंट में एक सिजलिंग पैन में बदल जाता है,जहां सब्जियां पक रही होती हैं.
रेस्टोरेंट के ऐड पर बवाल
जानकारी के मुताबिक,यह रेस्टोरेंट अहमद नाडा (हैटी अहमद नाडा) है. जो एक मशहूर मिस्र की चेन है. आखिरी सीन में स्टाफ यूनिफॉर्म से नेटिजन्स को सोर्स का पता लगाने में काफी मदद मिली है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.जिसके अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. सपोर्टर्स ने क्रिएटिविटी और डार्क ह्यूमर की खूब तारीफ की है.
🚨 An Egyptian restaurant launches a promotional campaign inspired by the intense Iranian strikes on Tel Aviv. 🍽️🔥 pic.twitter.com/ncpiDLb31Q
— The Middle East (@A_M_R_M1) March 5, 2026
सोशल मीडिया पर मिली-जुला रिएक्शन
एक यूजक ने सपोर्ट करते हुए लिखा कि-‘यह एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां मैं जाऊंगा!’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-‘ये नस्लवादी लोग इसे मज़ाक समझते हैं. उनका समय आ रहा है.’ एक और यूजर ने लिखा – ‘कभी किसी दूसरे व्यक्ति के बुरे समय का मज़ाक न उड़ाएं.’ एक ने लिखा कि – ‘जब आपके देश में भी यही स्थिति आए तो रोना मत.’
ईरान के साथ मिस्र का रिश्ता
इजराइल और मिस् सबसे ज़्यादा आबादी वाला अरब देश है. दोनों ने 1948, 1956, 1967 और 1973 में लड़ाइयां लड़ीं. हालांकि, मिस्र 1978 में कैंप डेविड में इजराइल के साथ शांति समझौते पर साइन करने वाला पहला अरब देश बना. राष्ट्रपति अनवर सादात, जिन्होंने इस डील पर बातचीत की थी, की तीन साल बाद हत्या कर दी गई. मिस्र के कई लोगों के बीच इसकी लगातार नापसंदगी के बावजूद, यह समझौता मिस्र की विदेश और सुरक्षा नीति का आधार बना हुआ है और अमेरिका के साथ इसके रिश्ते के लिए अहम है. हालाँकि इजराइल और मिस्र तेल और गैस जैसे सेक्टर में सहयोग करते हैं, लेकिन आर्थिक संबंध सीमित हैं.