Categories: विदेश

ताजमहल से कितना अलग है दुनिया का आठवां अजूबा? यहां जानें- विशेषता

Grand Egyptian Museum: दुनिया के सबसे पुराने देश ने 20 साल के बाद 1 अरब डॉलर की लागत से एक नए संग्रहालय का निर्माण कराया है. जहां आप 5000 साल पुराने इतिहास और कलाकृतियों को करीब से देख पाएंगे.

Published by Sohail Rahman

Grand Egyptian Museum: इतिहास के पन्नों में एक अलग स्थान रखने वाले मिस्र दुनिया का सबसे पुराना देश है. करीब 3100 ईसा पूर्व राजा मेनिस ने ऊपरी और निचले मिस्र को एकीकृत किया था. मिस्र की पहचान है उसके फराओ, पिरामिड और हीरोग्लिफिक लेखन प्रणाली. 5,000 साल पुराना यह देश दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में गिना जाता है. नील नदी के किनारे बसा मिस्र आज भी अपनी मिट्टी में इतिहास की खुशबू समेटे है. यह धरती कहती है कि मैं सभ्यता की मां हूं.

मिस्र ने बनाया नया भव्य संग्रहालय

मिस्र एक बार फिर अपनी प्राचीन सभ्यता से दुनिया को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है. काहिरा के बाहर गीजा के प्रसिद्ध पिरामिडों के पास एक नया भव्य संग्रहालय बनाया गया है, जिसे ‘ग्रैंड इजिप्टियन म्यूज़ियम (GEM)’ नाम दिया गया है. इसे आधुनिक युग का सबसे भव्य सांस्कृतिक केंद्र बताया जा रहा है. यह स्थान अब केवल एक पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि मिस्र की हजारों साल पुरानी विरासत को जानने का केंद्र भी बन गया है. कहा जाता है कि यह संग्रहालय गीज़ा का चौथा पिरामिड बन गया है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

“Queen Of Serial Killers”, 33 साल की महिला किलर की खौफनाक कहानी, जिसे देखकर दर्शक हुए हैरान!

1 लाख से ज्यादा प्राचीन कलाकृतियों को किया जाएगा प्रदर्शित

ग्रैंड इजिप्टियन म्यूज़ियम 24,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बना है, जो इसे 21वीं सदी की सबसे बड़ी सांस्कृतिक इमारत बनाता है. यहां मिस्र के 30 राजवंशों की लगभग 1,00,000 प्राचीन कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा. इन वस्तुओं में मूर्तियां, आभूषण, ताबूत और अन्य ऐतिहासिक धरोहरें शामिल हैं. मिस्र के अधिकारी इसे सिर्फ एक संग्रहालय ही नहीं, बल्कि इतिहास का एक जीवंत दस्तावेज़ बता रहे हैं, जहां आगंतुक 5,000 साल पुरानी सभ्यता का करीब से अनुभव कर सकते हैं.

1 अरब डॉलर से बनकर तैयार हुआ म्यूजियम

इस संग्रहालय का निर्माण एक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा थी. 1 अरब डॉलर की लागत वाली इस भव्य परियोजना को पूरा होने में 20 साल से ज्यादा का समय लगा. अब यह मिस्र का एक आधुनिक स्थल बन गया है.  अनुमान है कि हर साल 50 लाख से ज़्यादा पर्यटक इस संग्रहालय को देखने आते हैं. संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर रामेसेस द ग्रेट की 11 मीटर ऊंची ग्रेनाइट की मूर्ति हर आगंतुक का स्वागत करती है. यह वही फिरौन है जो मिस्र के इतिहास के सबसे महान राजा थे.

संग्रहालय का प्रमुख आकर्षण क्या होगा?

संग्रहालय की सबसे प्रमुख गैलरी मिस्र के सबसे प्रसिद्ध बाल राजा तूतनखामुन को समर्पित है. उनके संग्रह की 5,000 से ज्यादा कलाकृतियां यहां रखी गई हैं. जिनमें उनका सुनहरा ताबूत और मुखौटा भी शामिल है.  शोध से पता चला है कि 19 साल की उम्र में मलेरिया और हड्डी रोग से उनकी मृत्यु हो गई थी. अब, उनकी विरासत संग्रहालय में आने वाले लाखों दर्शकों को मिस्र की प्राचीन समृद्धि की याद दिलाएगी. 

यह भी पढ़ें :- 

ट्रंप की नाक के नीचे से हड़पे 4300 करोड़ रुपये, जानिये कौन है वो भारतीय शख्स; जिसने मिनटों में हिला दिया अमेरिका का प्रशासन

Sohail Rahman

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026