Categories: विदेश

Trump बोलने लगे भारत की जुबान लेकिन फिर भी मुंह ने नहीं निकला पूरा सच, नया बयान सुनकर पाकिस्तान को लगेगा धक्का!

Donald Trump ने अपना उल्लू सीधा करने के लिए एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान जंग का इस्तेमाल किया है। हालांकि, नए बयान में वो IAF चीफ की जुबान बोलते दिखाई दिए।

Published by

Trump Claims On India Pakistan War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी समय से भारत-पाकिस्तान विवाद पर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान को तो पोपट बना लिया लेकिन भारत पर उनका जोर नहीं चल पाया। इस वजह से ट्रंप ने भारत पर दवाब बनाने का काम शुरू किया और भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर कई तरह के दावे किए, जिनमें कोई दम नहीं था। अब एक बार फिर से ट्रंप ने नया दावा किया है और इस बार उनके सुर कुछ बदले नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ट्रंप के नए सुर भारतीय IAF चीफ अमर प्रीत सिंह से मिलते-जुलते हैं।

Trump ने फिर अलापा India-Pakistan War राग

ट्रंप कई बार ये चीख-चीख कर ये दावा कर चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान की जंग न्यूक्लियर वॉर बनने वाली थी। उन्होंने गुरुवार को ओवल ऑफिस में मीडिया के सामने फिर से वही क्लेम किया लेकिन इस बार उन्होंने फाइटर जेट की संख्या के बारे में कुछ ऐसा कहा, जो IAF चीफ अमर प्रीत सिंह के बयान से मैच खाता है। IAF चीफ ने बेंगलुरु में 9 अगस्त को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात करते खुलासा किया था कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 5 फाइटर्स समेत 6 विमान तहस-नहस कर दिए थे। IAF चीफ ने ऑपरेशन के पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें भी दिखाई थीं। ट्रंप ने यही आंकड़ा अपने नए बयान में लिया लेकिन पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।

Trump-Putin मुलाकात से पहले अभेद्य किले में तब्दील हुआ Alaska, दोनों देशों की एजेंसियां हथियारों के साथ तैनात…इस बेस पर होगी बैठक

Related Post

IAF चीफ से कैसे मिले Donald Trump के सुर?

ट्रंप ने अपने लेटेस्ट बयान में कहा है कि ‘पाकिस्तान और इंडिया की जंग की बात करें तो…लगातर प्लेन गिर रहे थे। 6 या 7 प्लेन गिरा दिए गए और हालात इस कदर टेंशन वाले हो गए थे कि न्यूक्लियर वॉर कभी भी हो सकती थी। हमने ऐसा होने से रोका’। ट्रंप ने नया आंकड़ा बताते हुए IAF चीफ के दावे पर सहमति जता दी और अनजाने में ही पाकिस्तान की सच्चाई उजागर कर दी। इसी दौरान ट्रंप ने आगे नोबेल सम्मान की चाहत दिखाते हुए एक बार फिर से वही राग अलापते हुए कहा ‘मैंने पिछले छह महीनों में 6 युद्ध विराम करवाए हैं। जिसमें से एक 37 सालों से चल रहा था और दूसरा अफ्रीका में 31 सालों से जारी थी। इंडिया पाकिस्तान वाला मामला भी उन्हीं में से एक था’।

Pakistan Independence Day: मातम में बदला पाकिस्तान की आजादी का जश्न, चलने लगीं गोलियां, 3 लाशें गिरीं, दर्जनों घायल

Published by

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026