Home > विदेश > Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई है, जो अमेरिकी राजनीति में बेहद चिंताजनक मानी जा रही है.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 31, 2026 10:32:10 PM IST



Trump Approval Rating: डोनाल्ड ट्रंप इस समय अपने राजनीतिक करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं. ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति ने उनकी लोकप्रियता को गहरा झटका दिया है. हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई है, जो अमेरिकी राजनीति में बेहद चिंताजनक मानी जा रही है.

लोकप्रियता में ऐतिहासिक गिरावट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की मौजूदा रेटिंग अमेरिका के कई पूर्व राष्ट्रपतियों से भी नीचे चली गई है. जिमी कार्टर, रोनाल्ड रीगन और जो बाइडन जैसे नेताओं की तुलना में डोनाल्ड ट्रंप की स्थिति ज्यादा कमजोर बताई जा रही है. उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत भले ही सकारात्मक रही हो, लेकिन समय के साथ जनता का भरोसा तेजी से कम हुआ है.

समर्थकों में भी गिरावट

फॉक्स न्यूज़ के एक सर्वे ने ट्रंप की चिंता और बढ़ा दी है. पहले जहां 92% रिपब्लिकन वोटर उनके समर्थन में थे, अब यह घटकर 84% रह गया है. वहीं, लगभग 75% निर्दलीय मतदाताओं ने उनके कामकाज को नकार दिया है, जो किसी भी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

ईरान नीति पर सवाल

University of Massachusetts Amherst के पोल के अनुसार, केवल 29% अमेरिकी नागरिक ही ईरान के खिलाफ ट्रंप की रणनीति का समर्थन कर रहे हैं, जबकि 63% लोग इसे गलत मानते हैं. उनकी ओवरऑल अप्रूवल रेटिंग भी 44% से गिरकर 33% तक पहुंच गई है, जो इस नीति के खिलाफ बढ़ते असंतोष को दिखाता है.

‘MAGA’ लहर पर असर

ट्रंप की पहचान रहे ‘MAGA’ (Make America Great Again) आंदोलन की पकड़ भी कमजोर होती दिख रही है. अब केवल 33% लोग ही खुद को इससे जुड़ा मानते हैं. बढ़ती तेल कीमतें और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती ने जनता की चिंताएं बढ़ा दी हैं. Quinnipiac University और AP-NORC Center for Public Affairs Research जैसे संस्थानों के सर्वे भी ट्रंप की गिरती लोकप्रियता को लेकर चेतावनी दे रहे हैं.

Advertisement