Categories: विदेश

खड़े-खड़े Trump ने शाहबाज शरीफ की उतार दी इज्जत! Video देख अब नहीं होगा ट्रंप-PM मोदी की दोस्ती पर शक

Shehbaz Sharif: मिस्र में गाजा शांति सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. इस दौरान, उन्होंने अपने पीछे खड़े पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से सवाल किया कि क्या भारत और पाकिस्तान साथ-साथ रह सकते हैं.

Published by Heena Khan

Donald Trump Shehbaz Sharif Viral Video: हर कोई इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी के दोस्त हैं या फिर शाहबाज़ शरीफ के खास हैं. लेकिन आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस वीडियो से साफ जाहिर हो जाएगा कि राष्ट्रपति ट्रंप किसके दोस्त हैं? दरअसल, मिस्र में गाजा शांति सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. इस दौरान, उन्होंने अपने पीछे खड़े पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से सवाल किया कि क्या भारत और पाकिस्तान साथ-साथ रह सकते हैं. ट्रंप के सवाल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को शर्मिंदा कर दिया. ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की वकालत की और दोनों देशों के लिए शांति का रास्ता अपनाने का आह्वान किया.

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है उस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रंप ने भारत की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की खिल्ली उड़ाई, इस दौरान शाहबाज़ शरीफ भी हँसते हुए नजर आएं, बाद में जब उन्होंने इस बात पशर गौर फ़रमाया तो उन्हें पता चला कि ट्रंप किस बारे में बात कर रहे हैं. वहीँ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

Related Post

ट्रंप ने जंग रुकवाने का लिया क्रेडिट

वहीं इस दौरान, ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने मई में भारत-पाक सैन्य संघर्ष के दौरान युद्ध विराम कराया था, जबकि भारत ने इस दावे का बार-बार खंडन किया है. सीधा सीधा भारत का कहना है कि युद्धविराम द्विपक्षीय बातचीत से हुआ है, बाहरी हस्तक्षेप से नहीं. ट्रंप ने हाल ही में यह भी दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों पर 200% तक टैरिफ लगाने की धमकी देकर 24 घंटे के भीतर तनाव कम कर दिया.

प्रधानमंत्री मोदी शर्म अल-शेख में शामिल नहीं हुए

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित गाजा शांति शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था, लेकिन वो इस सम्मेलन में शामिल नहीं हुए. उनकी जगह विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वहां भेजा गया. ट्रंप के दावों और शरीफ की सिफारिशों के बावजूद, भारत ने अपना रुख बरकरार रखा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी समझौता या युद्धविराम द्विपक्षीय वार्ता का परिणाम है.

Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026