Categories: वायरल

Travel Vlogger: यूके या भारत कहां का 5 स्टार होटल है ज्यादा अच्छा? ट्रेवल व्लॉगर ने किया खुलासा

Travel Vlogger: भारत के एक युवक ने भारत और यूके के फाइव स्टार होटल को कंपेयर किया और बजट से लेकर सबकुछ बताया की कौन सा बेहतर है-

Published by sanskritij jaipuria

Travel Vlogger: ट्रेवल व्लॉगर दीपांशु मिश्रा ने भारत और यूके के फाइव स्टार होटलों में एक्सपीरिएंस के बड़े अंतर पर अपनी राय शेयर की हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि हॉस्पिटैलिटी, लक्जरी और सर्विस दोनों देशों में अलग हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि किसी का तरीका गलत है.

दीपांशु के अनुसार, यूके में £900 (लगभग 1 लाख रुपये) में उन्हें सिर्फ एक छोटा कमरा और बिस्तर मिला. वहीं, भारत में ₹25,000 में स्वागत मिलता है जैसे फूलों की माला, तिलक, वेलकम ड्रिंक है. उनके अनुसार, भारत में कम कीमत में ज्यादा हॉस्पिटैलिटी मिलती है.

स्वागत का अंदाज

व्लॉगर के अनुसार, स्वागत का तरीका पूरे एक्सपीरिएंस की शुरुआत तय करता है. यूके में चेक-इन जल्दी और सरल होता है सिर्फ नाम पूछा जाता है और काम खत्म. भारत में हाथ जोड़कर, नमस्ते सर, हमारे होटल में आपका स्वागत है जैसी बातों के साथ स्वागत किया जाता है, जो काफी अच्छा फील होता है.

पोर्टर और स्टाफ एक्सपीरिएंस

स्टाफिंग में भी बड़ा फर्क है. यूके में रिसेप्शनिस्ट अक्सर पोर्टर का काम भी करते हैं चेक-इन, सामान उठाना और फिर अगले काम पर. भारत में स्टाफ मिलकर काम करता है एक दरवाजा खोलता है, एक सामान लेता है, एक गाइड करता है. 

लक्जरी का मतलब दोनों देशों में अलग है. यूके में ये कमाल की सादगी रंग, चुप्पी और सरल डिजाइन में दिखती है. भारत में लक्जरी ज्यादा ड्रामेटिक होती है. भारत आपको अमीर महसूस कराता है, यूके आपको नार्मल महसूस कराता है.

Related Post

A post shared by Dipanshu | International Traveller | Mission 195 🎯 (@nomadicdipanshu)

 कमरे का शेप

कमरे के शेप में भी अंतर है. यूके के कोजी कमरे अक्सर इतने छोटे होते हैं कि सूटकेस खोलना मुश्किल हो. भारत में, यहां तक कि बजट होटल भी कहते हैं, सर, ये हमारा सबसे छोटा कमरा है, लेकिन फिर भी यूके के मुकाबले ज्यादा जगह मिलती है.

भोजन और समय की लचीलापन

भोजन का समय भी अलग है. यूके में नाश्ते के समय का सख्त पालन होता है अगर आप देर से आएं, तो किचन बंद. भारत में स्टाफ अडजस्ट कर लेते है सर, देर हो गई? कोई बात नहीं और खाना अरेंज कर देते हैं, पैक कर देते हैं और चाय भी देते हैं.

दीपांशु ने बताया कि यूके में हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल और शालीन होती है लेकिन भावनात्मक दूरी रहती है. भारत में हॉस्पिटैलिटी भावना और उदारता पर आधारित होती है. उनके अनुसार, यूके के होटल आपको सिर्फ गेस्ट की तरह देखते हैं. भारत के होटल आपको अपनों की तरह देखते हैं.

 
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Fact Check: 22 हजार लगाओ, 5.5 लाख पाओ…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का क्या है सच?

Investment scheme scam: वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अगर कोई व्यक्ति 22,000 रुपये…

April 16, 2026

20 जिंदगियां खत्म, जिम्मेदार कौन? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal FIR: आरोपियों में प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल का नाम भी…

April 16, 2026

दो गेंद, दो शिकार! हैट्रिक से चूके अर्शदीप, लेकिन बना दिया वो रिकॉर्ड जो बुमराह भी नहीं छू पाए

Arshdeep singh News: अर्शदीप के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने लंबे…

April 16, 2026

पुतिन का बड़ा धमाका, 11 देशों पर हमले की ‘हिटलिस्ट’ जारी! करीबी सहयोगी का नाम भी शामिल

Putin Hitlist: क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में उन देशों को चेतावनी दी गई…

April 16, 2026

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026

1.5 करोड़ पर बनी बात, फिर कर दी 170 करोड़ की मांग— जानें तलाक के इस केस में SC ने क्या फैसला सुनाया?

Divorce Settlement India: यह मामला वर्ष 2000 में हुई एक शादी से जुड़ा है. 2023…

April 16, 2026