3
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया है. यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @sweety_shiksha_kendra से शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक बच्ची टीचर से सवाल करती है कि “अगर पाकिस्तान से 5 चिड़िया उड़ीं, तो इंडिया में कितनी आई?” इस सवाल को सुनते ही शिक्षिका बच्चों से उत्तर पूछती है क्या कोई इसका उत्तर जानता है.
बच्ची के जवाब ने किया हैरान
सवाल सुनते ही क्लास में सन्नाटा छा गया. फिर बच्चे और सोशल मीडिया यूजर्स भी जवाब देने लगे. जब सवाल करने वाली बच्ची से इसका उत्तर पूछा गया तो वह कहती है कि 2 चिड़िया आईं. क्योंकि ‘INDIA’ में ‘I’ दो बार है. इसलिए पाकिस्तान से दो चिड़िया इंडिया आई. लोग इस जवाब को शब्दों का खेल मानकर अपना-अपना लॉजिक दे रहे हैं. इस पहेली का सीधा जवाब है – 5 चिड़िया ही इंडिया में आईं. क्योंकि अगर पांच उड़ी तो भारत भी पांच आएंगी. यह सवाल असल में बच्चों की सोच और समझ को परखने के लिए है.
स्कूल के दिनों को किया जा रहा याद
इस वीडियो का अंदाज एकदम स्कूल जैसा है. जहां टीजर मजेदार तरीके से बच्चों को समझाती है. वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स भी अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहे हैं. कुल मिलाकर यह एक सरल लेकिन बेहद दिलचस्प पहेली है. जो सोशल मीडिया पर लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है.