Viral Video: शादियों को अक्सर उनकी सजावट, कपड़ों, खाने और तस्वीरों के लिए याद किया जाता है. लेकिन कभी-कभी सबसे खास पल सादगी से भरा होता है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक नया शादीशुदा जोड़ा स्टेज की चमक-दमक से दूर हटकर पर्दे के पीछे काम करने वालों को सम्मान देने के लिए खास कदम उठाता हुआ दिख रहा है. इंस्टाग्राम यूजर आरुष द्वारा शेयर की गई क्लिप में जोड़ा केटरिंग स्टाफ के पास जाता हुआ दिख रहा है.
इसके बाद वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अभी भी अपनी शादी की ड्रेस में प्लेट उठाते हुए और स्टाफ को खाना परोसते हुए दिखते है. वे लाइन में लगे हर कर्मचारी को खाना देते हुए प्यार भरे मीठे शब्द बोलते है. उन्होंने यह पक्का करने के लिए खास कोशिश की कि सैकड़ों मेहमानों को खाना परोसने वाले इन कर्मचारियों को आखिरकार बैठकर खाने का मौका मिला है.
T20 World Cup Super Eight Schedule: सुपर-8 में क्या भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत, यहां देखें पूरा शेड्यूल
वीडियो देखें-
वीडियो देखकर आपका दिल टूट जाएगा
शादी का स्टाफ कभी भी मेहमानों से पहले नहीं खाता है. वे तभी खाते हैं जब सभी रिश्तेदार और मेहमान खाना खत्म करके चले जाते है. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी से समय निकालकर वेडिंग स्टाफ को खाना खिला रहे है. सोशल मीडिया पर आने के बाद यह वीडियो लोगों के दिलों को छू गया है.